Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। किंग खान के फैंस ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। मन्नत के बाहर जमा हुजूम हो या फिर क्रिकेट मैच का स्टेडियम, शाहरुख के फैंस अपने फेवरेट स्टार के लिए दीवानगी दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। इसका एक नमूना राजकोट के स्टेडिमय में देखा गया। जब एक विदेशी फैन ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘कल हो ना हो’ (Kal Ho Na Ho) की धुन बजाकर सभी का दिल जीत लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
विदेशी फैन का अनोखा अंदाज
बीते दिन गुजरात के राजकोट में भारत बनाम इंग्लैंड का मैच हुआ। इस मैच में कई क्रिकेट लवर्स ने हिस्सा लिया। मगर मैच के दौरान एक विदेशी पर्यटक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस विदेशी मेहमान ने हाथों में ट्रम्पेट ले रखा है। मैच के बीच में वो शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ का टाइटल सॉन्ग बजाते नजर आ रहा है।
इंटरनेट यूजर्स ने की तारीफ
शाहरुख की फिल्म का गाना बजते देखकर कई लोग खड़े होकर नाचने लगे। वहीं ट्रम्पेट से निकलने वाली धुन हुबहू ‘कल हो ना हो’ गाने की याद दिलाती है। अब आलम यह है कि विदेश से आया किंग खान का यह फैन सोशल मीडिया पर फेमस हो चुका है। राजकोट मैच के दौरान शाहरुख की फिल्म का गाना सुनने के बाद फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। शाहरुख खान के विदेशी फैन से इंटरनेट यूजर्स भी काफी इंप्रेस हो गए हैं। बता दें कि, यह वीडियो शाहरुख खान वॉरियर फैन क्लब नाम के एक यूजर ने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। अब तक वीडियो को सात हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म कल हो ना हो
‘कल हो ना हो’ को शाहरुख खान के करियर की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने लीड रोल निभाया था। इसके अलावा फिल्म में सोनाली बेंद्रे का भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिला था। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी लोगों के फेवरेट हैं।
पांच साल पर्दे पर नहीं दिखे शाहरुख
गौरतलब है कि, कई दशकों तक बड़े पर्दे पर राज करने के बाद शाहरुख खान ने 2018 में फिल्म ‘जीरो’ (Zero) की रिलीजिंग के बाद बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया था। ऐसे में किंग खान पांच सालों तक सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए। हालांकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में शाहरुख का कैमियो देखने को मिला था। मगर पांच साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख ने पिछले साल फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की। ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी सुपरहिट रही। ऐसे में फैंस की नजर शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों पर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख कब नई फिल्म की अनाउंसमेंट करके फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी करते हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines