शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हर कोई जानना चाहता है कि बॉलीवुड के बादशाह की फिल्म ‘किंग’ कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अगर आप भी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल किंग खान ने अपने इस फिल्म का टीजर अपने 60वें बर्थडे पर जारी किया था. वहीं अब मेकर्स ने ‘किंग’ फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी भी कंफर्म नहीं की गई है. लेकिन मेकर्स के हिंट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म शायद क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.
यह भी पढ़ें: Joy Awards 2026: ब्लैक सूट में शाहरुख खान का रॉयल लुक वायरल, रियाद में किंग खान का ग्लोबल जलवा
SRK के साथ नजर आएंगी सुहाना खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म किंग के जरिए 2 साल बाद बड़े पर्दे पर आने वाले हैं. इस फिल्म में किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि शाहरुख खान और सुहाना एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. ‘किंग’ में सुहान SRK की स्टूडेंट का किरदार निभा रही है. दरअसल फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म की रिलीज डेट जल्द अनाउंस हो सकती है. हालांकि शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: ‘काम नहीं मिल रहा…’, एआर रहमान ने बयान से मारा यू-टर्न, वीडियो शेयर कर दी सफाई
सिद्धार्थ आनंद ने दिया हिंट
किंग फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने X (एक्स) अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिससे देख शाहरुख खान के फैन काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल बीते दिन सिद्धार्थ ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “और….”. वहीं आज फिर उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “तारीख…”. अब शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शायद वो किंग फिल्म की रिलीज डेट जल्द अनाउंस करने वाले हैं.
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
52 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines