हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रिफंड वापस करो...', Jawan देखने पहुंचे SRK फैंस का फूटा गुस्सा, मांगने लगे पैसा वापस; जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jawan Fans Angry

Shah Rukh Khan Jawan Fans Angry: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) गुरुवार, 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के 6 दिनों के अंदर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 345.58 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। शाहरुख खान (SRK) की फिल्म ने इसी साल जनवरी में रिलीज हुई ‘पठान’ (Pathaan) के रिकॉर्ड के भी ब्रेक कर दिया है। इसी बीच फिल्म और SRK के फैंस को लेकर बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

दरअसल, हाल में ‘जवान’ (Jawan) देखने गए SRK के फैंस नाराज हो गए और सिनेमा हॉल से रिफंड वापस मांगने लगे। हाल में एक SRK फैन (Shah Rukh Khan Jawan Fans Angry) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैन थिएटर में ‘जवान’ देखने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया।

यह भी पढ़ें: जब Mahima Chaudhry के चेहरे में घूस गए थे 67 ‘कांच’ के टुकड़े, लोग बुलाने लगे थे ‘Scars Face’ एक्ट्रेस

विज्ञापन

ऐसा रहा SRK की फैन का Jawan फिल्म एक्सपीरिएंस

उस SRK फैन ने वीडियो में अपना एक्सपीरिएंस साझा करते हुए बताया कि ‘बहुत लंबे समय बाद वो अपने फेवरेट एक्टर यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म देखने पहुंची थी, लेकिन जब वो ‘जवान’ (Jawan) देखने पहुंची तो फिल्म शुरुआत से नहीं बल्कि होकर इंटरवल के बाद से शुरू हो गई। लगातार एक घंटे तक फिल्म देखने के बाद दोबारा इंटरवल आ गया, जिसके बाद लोगों को पता चला कि फिल्म का क्लाइमैक्स पहले ही दिखा दिया गया है और विलेन की मौत पहले ही हाफ में हो चुकी है।

फिल्म की शुरुआत में ही खुल गया क्लाइमैक्स

वीडियो में SRK फैन ने बताया कि उनको ये बाद में पता चला कि थिएटर की ओर से गलती हो गई और फिल्म के दूसरे पार्ट को पहले ही दिखा दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद लोग की भीड़ थिएटर के बाहर इकट्ठा हो गई और थिएयर वालों से फिल्म टिकट का रिफंड वापस मांगने लगी। इसके बाद थिएटर के मालिक लोगों की टिकट का रिफंड वापस किया और साथ ही ‘जवान’ की कॉम्प्लीमेंट्री टिकट भी दी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola