Shah Rukh Khan On Eid 2023: आज पूरे देश में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद (EID 2023) के खास मौके पर सभी एक-दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारे भी अपने फैंस से लेकर करीबियों को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
इस खास मौके पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी अपने फैंस को ईदी दी है और मन्नत के बाहर मौजूद हजारों की तादाद में फैंस को शाहरुख के दीदार हुए, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान फैंस को दी ईदी
दरअसल, शनिवार यानी ईद के खास मौके पर हर किसी को उम्मीद थी कि शाहरुख खान फैंस को ईदी देने जरूर आएंगे और ऐसा हुआ भी। पठान की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान ने अपने फैंस को ईदी दी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
शाहरुख को देखकर बहुत खुश हुए फैंस
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ईद के खास मौके पर शाहरुख अपने घर मन्नत के बाहर मौजूद फैंस को ईद की बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस भी शाहरुख को देखकर बहुत खुश हैं।
फैंस की ईद को शाहरुख ने बनाया खास
साथ ही वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ईद के मौके पर शाहरुख खान के घर के बाहर हजारों की तादाद में फैंस आए हैं। इस चिलचिलाती धूप में भी फैंस शाहरुख के दीदार के लिए आए हैं, और किंग खान ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और मन्नत के बाहर आकर अपने फैंस की ईद को खास बनाया।
इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म जवान
बता दें कि किंग खान की फिल्म पठान भी फैंस को बहुत पसंद आई और अब फैंस को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म जवान का भी बहुत ही बेकरारी से इंतजार हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines