Jawan संग फिर नजर आईं Deepika Padukone, साड़ी में 'गदर' मचा रही एक्ट्रेस; देखें VIDEO
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Deepika Padukone
Edited By Vandana Saini

Shah Rukh Khan Deepika Padukone
Shah Rukh Khan Deepika Padukone Viral Video: साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है, जो काफी शानदार रहा। इस एक हफ्ते में फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए भी और तोड़े भी। फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन शानदारी पारी खेलते हुए 400 करोड़ का शानदरा आंकड़ा अपने नाम किया और आगे की पारी के लिए कदम बढ़ा चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ‘जवान’ में कैमियो करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक्ट्रेस को देख सभी की निगाहें उन्हीं पर अटक कर रह गई। दरअसल, ये वीडियो ‘जवान’ की सकेस्स पार्टी के दौरान का है। वीडियो में शाहरुख के अलावा फिल्म में नजर आने वाली स्टार कास्ट और फिल्म के निर्देशक एटली भी नजर आ रहे हैं। इसी दौरान SRK के साथ दीपिका ने महफिल ही लूट ली।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में इन 5 कलाकारों ने डाली ऐसी जान, आज भी होती है चर्चा; देखें List
‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण फिल्म के गाने ‘चलेया तेरी ओर…’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस ब्लकै बॉर्डर के साथ व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। वहां मौजूद सभी फैंस एक्ट्रेस का ये देसी अंदाज देख दीवाने हो गए। साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। साथ ही इस वीडियो को खुद SRK ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इस इवेंट में शाहरुख और दीपिका के अलावा फिल्म में दमदार विलेन का किरदार निभाने वाले विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और अनिरुद्ध (Anirudh) भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान फिल्म के निर्देशन एटली ने अपनी बात रखते हुए किंग खान की तारीफ की और कहा कि ‘कोविड के समय जब कोई 30-40 करोड़ निवेश करना नहीं चाहता था ऐसे में शाहरुख सर ने 300 करोड़ की फिल्म बना दी’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: