Shah Rukh Khan Death Threat Case: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर जानलेवा धमकी दी गई है। किसी ने 5 नवंबर को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कर धमकी देते हुए कहा था शाहरुख खान ने अगर 50 लाख नहीं दिए तो उन्हें मार डाला जाएगा। इस धमकी के बाद एक FIR दर्ज हुई थी और किस नंबर से फोन आया था वो भी रिवील कर दिया गया। पहले पुलिस को लगा था कि धमकी देने वाले शख्स का नाम फैजान खान है और वो रायपुर का रहने वाला है। ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच में रायपुर पहुंची तो एक अलग ही कहानी सामने आई।
फैजान खान ने नहीं दी शाहरुख खान को धमकी
आपको बता दें, पुलिस ने फैजान खान को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसने जो बयान दिया उसके बाद पुलिस को उसे छोड़ना ही पड़ा। अब इस शख्स ने मीडिया के सामने आकर सारा सच बताया है। फैजान खान की बातें सुनकर अब शाहरुख खान के फैंस को भी बड़ा झटका लग सकता है। आपको बता दें, अब आरोपी बताए जाने वाले शख्स फैजान खान ने रिवील किया है कि उनका फोन 2 तारीख को चोरी हो गया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फोन चोरी होने की कंप्लेंट भी दर्ज करवाई हुई है।
चोरी हो गया था फैजान खान का फोन
फैजान खान का फोन 2 तारीख को चोरी हुआ और किसी ने 5 तारीख को शाहरुख खान को फोन कर दिया और कहा 50 लाख दे दो नहीं तो जान से मार देंगे। इसी मामले में मुंबई पुलिस रायपुर पहुंची थी और उन्होंने फैजान खान से पूछताछ की। पुलिस पहले फैजान के घर गई और फिर उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 1-2 घंटे तक ये पूछताछ चली और स्टेटमेंट लेने के बाद अब फैजान को 14 तारीख को मुंबई बुलाया गया है। इतना ही नहीं फैजान खान ने तो ये भी खुलासा किया है कि खुद ही एक बार किंग खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। ये मामला बॉलवुड के किंग खान की एक फिल्म से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Richa Chaddha और Ali Fazal की बेटी का अनोखा नाम रिवील, क्या है उर्दू के इस नाम का मतलब?
फैजान खान ने क्यों की शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत?
दरअसल, शाहरुख खान की एक फिल्म है ‘अंजाम’ (Anjaam)। इस फिल्म में वो एक हिरण का शिकार करते हैं और अपने नौकर को एक बोलते हैं कि इसे पकाकर खा लेना और ये भी कहते हैं कि इसमें उन्हें बड़ा मजा आता है। शाहरुख के इस डायलॉग पर उन्होंने आपत्ति जताई थी क्योंकि फैजान के कई दोस्त बिश्नोई समाज से हैं और उनका कहना है कि एक मुसलमान होने के नाते अगर वो ऐसा बोलते हैं, किसी की आस्था को आहत पहुंचाते हैं तो वो निंदनीय है। ऐसे में फैजान खान ने मूवी को बैन करने और FIR करने के लिए कंप्लेंट दी है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
12 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
19 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines