Shah Rukh Khan Connection In Release Of Naval Officers: बॉलीवुड के किंग खान अब अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। उनके नाम से कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कतर पहुंचे थे और अब वहां से उनका एक खास कनेक्शन जुड़ गया है। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि कतर की जेल में कैद भारतीय नेवी अफसरों को रिहाई दे दी गई है। इन पूर्व नौसैनिकों को जासूस बताकर कतर की जेल में कैद कर दिया गया था। काफी समय से वो वहीं बंद थे। इतना ही नहीं उन्हें मौत की सजा सुनाई गई जो बाद में उम्रकैद में तब्दील हो गई। हालांकि, अब उन 8 पूर्व नेवी अफसरों की रिहाई हो चुकी है जिसमें अब शाहरुख खान का हाथ बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: चोर ने फिल्मी अंदाज में लौटाया मशहूर साउथ डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड, लेटर लिख मांगी माफी
क्या शाहरुख की वजह से मिली पूर्व नेवी अफसरों की रिहाई?
हुआ ये कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (X) अकाउंट से लिखा, ‘अगले दो दिनों में मैं विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए UAE और कतर जाऊंगा, जिससे इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और भी गहरे होंगे। पद संभालने के बाद से ये मेरी UAE की सातवीं विजिट होगी, जिससे साफ दिखता है कि हम India और UAE की मजबूत दोस्ती को कितनी प्रायोरिटी देते हैं। मैं अपने भाई मोहम्मद बिन जायद से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मुझे UAE में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने का सम्मान मिलेगा।’ उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शाहरुख खान का जिक्र कर दिया।
इस ट्वीट से फैली अफवाह
सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, ‘मोदी जो को सिनेमा स्टार शाहरुख खान को अपने साथ कतर ले जाना चाहिए क्योंकि MEA और NSA कतर के शेखों को मनाने में नाकामयाब रहे थे, मोदी जी ने शाहरुख खान से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और इस तरह हमारे नेवी अफसरों को फ्री करने के लिए कतर शेखों से एक समझौता किया।’ इसके बाद से इस बात के चर्चे तेज हो गए कि शाहरुख खान का 8 पूर्व नेवी अफसरों की रिहाई में बड़ा हाथ है। जिस पर अब उनकी टीम का रिएक्शन सामने आ गया है। अब एक्टर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस नोट में लिखा है कि कतर से इंडिया के नेवी अधिकारियों की रिहाई में शाहरुख खान की कथित भूमिका से जुड़ी रिपोर्टों के बारे में, शाहरुख खान ने कहा है कि उनकी इन्वॉल्वमेंट के ऐसे कोई भी दावे निराधार हैं।’
शाहरुख खान के टीम ने जारी किया स्टेटमेंट
शाहरुख खान की टीम ने बताई सच्चाई
इस नोट ने आगे लिखा गया है कि ‘इन सफल समाधानों का एक्सेक्यूशन पूरी तरह से इंडियन गवर्नमेंट के ऑफिसर्स पर निर्भर है और इस मामले में शाहरुख खान ने भागीदारी से साफ इनकार किया हैं। इसके अलावा शाहरुख खान बाकी सभी भारतीयों की तरह नौसेना अधिकारीयों के घर लौटने पर बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई देते हैं।’ अब एक्टर ने इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए पूरी दुनिया को सच बता दिया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines