Sunny Deol-Shah Rukh Khan PatchUp: गदर 2 की रिलीज के बाद सनी देओल सातवें आसमान पर हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। गदर 2 ने कमाई के मामले में सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए। साथ ही ये फिल्म सनी देओल के लिए काफी लकी साबित हो रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद उनके सालों पुराने बिगड़े रिश्ते अब सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल को उनकी बहनों के साथ पहली बार मीडिया ने कैप्चर किया। वहीं, अब लगता है उनकी और शाहरुख खान की पुरानी दुश्मनी भी दोस्ती में बदल गई है।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan को अगर बॉयफ्रेंड ने किया चीट तो क्या होगा अंजाम? अब एक्ट्रेस ने दिया शॉकिंग बयान
16 सालों से नहीं हुई शाहरुख और सनी में बात
काफी समय से ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान और सनी देओल के बीच अनबन चल रही है। दरअसल, ‘डर’ फिल्म में साथ काम करने के बाद इन दोनों के बीच एक बड़ा झगडा हो गया था। जिसके बाद लगभग 16 सालों से सनी देओल और शाहरुख खान ने एक-दूसरे से बात नहीं की है। लेकिन अब मामला पूरी तरह से बदल चुका है। अब बॉलीवुड के इन दोनों कलाकारों के बीच लगता है समझोता हो ही गया।
Image Credit : Google
शाहरुख ने सनी को किया फोन
बता दें, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गदर 2 एक्टर ने रिवील किया कि कैसे शाहरुख खान ने अब उन्हें फोन किया है और खास चीज के लिए बधाई दी है। सनी देओल ने कहा, ”शाहरुख खान ने गदर 2 देखी थी। इससे पहले उन्होंने मुझे फोन किया था और मुझे शुभकामनाएं दी थी। वो बहुत खुश था और उसने मुझसे कहा ‘मैं बहुत खुश हूं, तुम सच में इसके हकदार हो’ और मैंने कहा धन्यवाद। फिर मैंने उनकी पत्नी गौरी खान और उनके बेटे आर्यन खान से बात की। और उन्होंने कहा कि आज रात हम ये फिल्म देखने जा रहे हैं। और उसके बाद उन्होंने इसे देखा था और मुझे लगता है कि तभी उन्होंने ट्वीट किया था।”
ऐसे शुरू हुई थी लड़ाई
एक्टर ने आगे कहा, “ये बहुत सुंदर था। कई बार मैंने भी उन्हें फोन किया और हमने कुछ चीजों पर अपने थॉट्स शेयर किए। अतीत के मुद्दों के बारे में वे जो भी थे, मैं कहूंगा कि समय सब कुछ ठीक कर देता है और हम आगे बढ़ते हैं। जीवन इसी तरह होना चाहिए।” बता दें, इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच झगडा इस बात पर हुआ था कि डर में शाहरुख के किरदार को महिमामंडित किया गया था। जबकि ‘हीरो’ तो फिल्म में सनी देओल थे।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
7 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
9 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
11 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
12 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
13 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
14 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
14 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines