मुंबई: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। किसी उत्सव के रूप में इस दिनों को मनाने वाले फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं है। वहीं बी-टाउन (Bollywood Celebs wishing Shah Rukh Khan Birthday) में भी रोमांस किंग के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
तमाम सेलेब्स ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। लेकिन इंडस्ट्री के उनके पुराने साथियों ने अभिनेता के जन्मदिन पर अनदेखे पलों को साझा करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। यहां देखें बॉलीवुड सेलेब्स के पोस्ट-
शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के मौके पर फराह खान, करण जौहर ने कुछ पुरानी वीडियोज के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
अभी पढ़ें – Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया
फराह खान और करण जौहर
प्रीती जिंटा
एक्ट्रेस प्रीती जिंटा ने भी उनके साथ की गई फिल्मों से कुछ स्टिल्स के वीडियो बनाकर पोस्ट किए, जिसके बैकग्राउंड में फिल्म वीर-जारा का गाना सुना जा सकता है।
जूही चावला
वहीं एक्ट्रेस जूही चावला ने भी अपने बेस्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इनमें उनकी फिल्मों के पुराने बीटीएस शामिल हैं।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख के साथ ‘दिल तो पागल है’ से एक फोटो साझा की और साथ में ढेरों शुभकामनाएं दी।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाहरुख की एक तस्वीर साझा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने भी किंग खान को बर्थडे विश किया।
सुहाना खान
अभी पढ़ें – Kantara Box Office Collection Day 19: ‘कंतारा’ ने यश की KGF को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
इनके अलावा बेटी सुहाना ने भी अपने डैडी को बर्थडे वीश करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्यूट पिक्चर शेयर की। इसमें शाहरुख को बीच में देखा जा सकता है और उनके दोनों तरफ नन्हें सुहाना और आर्यन गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
9 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines