Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को कुछ ही दिनों पहले ’70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स’ में देखा गया था. करीब 17 सालों बाद पठान ने इस इवेंट को होस्ट किया था. फिल्मफेयर 2025 में किंग खान की एंट्री ने इस इवेंट में अलग ही चार चांद लगा दिए थे. इस बीच अब PVR INOX भी किंग का स्पेशल सम्मान करेगा. किंग खान के बर्थडे के खास मौके पर ये सम्मान किया जा रहा है.
PVR INOX करेगा सम्मान
दरअसल, भारत के सबसे बड़े और प्रीमियम सिनेमा एग्जिबिटर्स में से एक PVR INOX ने शाहरुख खान के बर्थडे को एक फिल्म फेस्टिवल के जरिेए मनाने का प्लान किया है. ये फेस्टिवल 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और दो हफ्तों तक चलेगा. इसमें 30+ शहरों और 75+ सिनेमाघरों में शाहरुख खान की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा.
क्या बोले शाहरुख खान?
किंग के फैंस के लिए शाहरुख खान के शानदार सिनेमाई सफर को जनाने का ये एक बेहतरीन मौका होगा. इसके अलावा शाहरुख खान ने खुद भी इस फिल्म फेस्टिवल पर बात की. किंग ने कहा कि हमेशा ही सिनेमा मेरा घर रहा है. इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखना एक अलग ही एक्सीपीरियंस होगा. ये फिल्में सिर्फ मेरी कहानियां नहीं हैं बल्कि उन दर्शकों के लिए बीते 33 साल का प्यार है, जो उन्होंने दिया है.
मैं PVR INOX का आभारी हूं- किंग
शाहरुख खान ने आगे कहा कि मैं PVR INOX का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का भी, जो हमेशा ही उन कहानियों पर विश्वास करता है जो हम सबको जोड़ती हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी दर्शक ये फिल्में देखने आएंगे, वो खुशी, प्यार और भावनाएं महसूस करेंगे, जो हमने मिलकर शेयर किया है.
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर इस फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इसमें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों को दिखाया जाएगा. वहीं, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- Sanjay Leela Bhansali की वो सीरीज, जिसमें यूज हुआ था 800 साल पहले लिखा गाना, मिले थे इतने व्यूज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines