Akshay Kumar Wishes to Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ था. किंग खान का जन्मदिन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैंस के जरिए सेलिब्रेट किया जाता है. यहां तक कि दुबई की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा से उन्हें बर्थडे विश किया जाता है. दुबई में एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आज उनके बर्थडे के मौके पर फैंस के साथ ही बी-टाउन के सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर ढेरों विशेज दे रहे हैं. इसमें फराह खान से लेकर करण जौहर और काजोल-शिल्पा शेट्टी तक जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं. इसी में से एक अक्षय कुमार की पोस्ट वायरल हो रही है.
दरअसल, अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को एक्स पर पोस्ट लिखकर जन्मदिन विश किया है. उन्होंने एक्स पर किंग खान के साथ अनसीन फोटो शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही खिलाड़ी कुमार ने कहा कि उन्हें शाहरुख 60 साल के लगते नहीं हैं. अक्षय कुमार पोस्ट में लिखते हैं, ‘शाहरुख, आपके स्पेशल दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. 60 का लगता है नहीं है वैसे तू कहीं से. शक्ल से 40, अक्ल से 120. हैप्पी बर्थडे दोस्त.’
काजोल ने दी शाहरुख खान को सलाह
काजोल ने शाहरुख खान को शानदार अंदाज में जन्मदिन विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक सलाह भी दी है. एक्ट्रेस ने कहा, ’60 साल शानदार जीए. आज के दिन के लिए सलाह, मोमबत्तियां मत गिनना. 29 साल के फिर से टर्न हों. ढेर सारी शुभकामनाएं और आपके साथ अच्छी चीजें हों.’
शिल्पा शेट्टी ने बताया ‘किंग ऑफ हार्ट’
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें किंग ऑफ हार्ट बताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘किंग ऑफ हार्ट और मेरे पहले हीरो शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. रोमांस के ट्रू आर्ट हो. लव यू बाजीगर ओ बाजीगर’ आपको बता दें कि शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी के पहले हीरो हैं. उन्होंने एक्टर की फिल्म ‘बाजीगर’ से डेब्यू किया था.
करण जौहर ने की शाहरुख खान संग मुलाकात
शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने उन्हें विश किया है. उन्होंने किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही प्रोड्यूसर ने उनके पहली मुलाकात को याद किया है. करण उनसे फिल्म ‘करण अर्जुन’ के सेट पर पहली बार मिले थे.
फराह खान ने शेयर की शाहरुख खान संग फोटो
इसके साथ ही शाहरुख खान को फराह खान ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनसीन फोटो शेयर की. इसमें वो किंग खान को किस करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किंग शाहरुख खान…100 साल और रूल करो.’
कुमार सानू ने शाहरुख खान संग जर्नी को किया याद
कुमार सानू ने शाहरुख खान को जन्मदिन विश करते हुए लिखा, ‘ये लंबी और शानदार जर्नी रही है. माया मेमसाब से दिल आशना है, दीवाना, राज बन गया जेंटलमेन, चमत्कार, चाहत, कभी हां कभी ना, बाजीगर, परदेस, डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है…ऐसे ही कुछ नाम हैं. हमने लगभग साथ में शुरू किया था. मुझे आज भी याद है जब मुझे उनके लिए गाने का मौका मिला. करियर का बेहद शुरुआती समय है. तभी से वह मेरे जीवन का हिस्सा हैं. ढेर सारा प्यार.’
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines