हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dunki की रिलीज से पहले भक्ति में डूबे Shahrukh, बेटी के साथ साईं बाबा मंदिर पहुंचे किंग खान

Shah Rukh Khan at Shirdi Sai Baba Temple: शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर खूब सुर्खियों में है।

विज्ञापन
social media

Shah Rukh Khan at Shirdi Sai Baba Temple: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। हाल ही में एक्टर ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

वहीं, अब फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख ने बेटी सुहाना खान के साथ महाराष्ट्र के शिरडी में शिरडी साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Animal हुई हिट तो बढ़ी Tripti Dimri की डिमांड, साउथ के इस सुपरस्टार संग काम करना चाहतीं हैं एक्ट्रेस

साईं बाबा मंदिर पहुंचे Shahrukh Khan

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ चादर चढ़ाते है। इस दौरान अभिनेता भक्ति में डूबे नजर आए। बता दें कि इससे पहले एक्टर माता वैष्णों देवी के दरबार में माथा टेकने गए थे।

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज में बस कुछ ही दिन का समय रह गया है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

किंग खान की इस फिल्म के फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि इस साल के अंत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने जा रहा है। बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म की टक्कर प्रभास की ‘सालार’ से होने जा रही है। दोनों ही अपने-आप में बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में ये साल का बड़ा क्लैश माना जा रहा है। हालांकि टिकट खिड़की पर किसका जलवा रहेगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में क्रेज है।

शाहरुख खान की ये तीसरी फिल्म

बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है, जो इस साल रिलीज होने जा रही है। साल के शुरू में किंग खान की ‘ पठान’ ने अपना जलवा दिखाया और इसके बाद एक्टर की फिल्म ‘जवान’ ने जमकर बॉक्स ऑफिस लूटा। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान की तीसरी
अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ क्या कमाल करेगी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें