Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच उनका एक बेहद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इंडस्ट्री के एक एक्टर SRK को वहां मौजूद सभी लोगों के सामने ‘शट अप’ कह देते हैं। हालांकि, इसके बाद उस एक्टर ने इसको लेकर अपनी सफाई भी दी थी।
यहां हम नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) की बात कर रहे हैं, जिनको आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘साहो’ (Saho) में देखा गया था। दरअसल, कई साल पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दोनों स्टार्स की बहस हो गई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे किसी की राय की जरूरत नहीं’, ‘Taali’ में अपने किरदार पर बेटी Renee Sen के रिएक्श पर बोली Sushmita Sen
सरनेम पूछने पर नाराज हो गए थे Neil Nitin Mukesh
हुआ कुछ यूं था कि इवेंट के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) से थोड़े मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ‘नील, नितिन और मुकेश ये तीनों तो फर्स्ट नेम हैं सरनेम क्या है तुम्हारा?’ उनकी इस बात पर नील नितिन मुकेश नाराज हो जाते हैं और SRK को ‘शट अप’ बोलते हैं।
बाद में Neil Nitin Mukesh ने दी थी सफाई
इस नजारे को देखने के बाद इवेंट के दौरान कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर जाता है। हालांकि, बाद में शाहरुख इस बात को हंसी में टाल देते हैं। इसके अलावा कुछ सालों बाद इस बात को लेकर नील नितिन मुकेश ने अपनी सफाई भी पेश की थी, जिसके दौरान उन्होंने कहा था कि ‘ऐसी कोई बात नहीं थी। वो शाहरुख खान से बेहद प्यार करते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines