शाहरुख खान ने हाल ही में अपने घर ‘मन्नत’ की मरम्मत के चलते वहां से शिफ्ट किया है। अब आमिर खान भी अपने पाली हिल वाले घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वह बिल्डिंग अब नए सिरे से बनाई जाएगी।
आमिर खान का नया घर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Man Infraconstruction Limited नाम की रियल एस्टेट कंपनी इस साल के आखिर में मुंबई के पाली हिल में एक आलीशान प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है। यह प्रोजेक्ट उसी बिल्डिंग में होगा जिसमें आमिर रहते हैं और उनके पास वहां कई फ्लैट हैं। आमिर के पास इस बिल्डिंग में करीब 12 फ्लैट हैं। जब यह बिल्डिंग दोबारा बनाई जाएगी, तो उन्हें और बाकी लोगों को नए फ्लैट दिए जाएंगे।
इसके अलावा आमिर ने पाली हिल में ही एक और प्रॉपर्टी भी खरीदी है। यह घर 1,027 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत 9 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री जून 2024 में हुई थी, जिसमें 58.5 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई।
MICL के मैनेजिंग डायरेक्टर मनन शाह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अभी मंजूरी के चरण में है। उनकी टीम सोसाइटी के साथ मिलकर जरूरी दस्तावेज तैयार कर रही है। उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तक यह प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। मनन शाह ने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट में जो फ्लैट्स बनेंगे, उनकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से ज्यादा हो सकती है।
शाहरुख का नया ठिकाना और मन्नत की मरम्मत
शाहरुख खान और उनका परिवार अब बांद्रा के पाली हिल इलाके की Puja Casa नाम की बिल्डिंग की चौथे मंजिल में शिफ्ट हो गया है। उन्होंने यह जगह फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी से किराए पर ली है। शाहरुख की कंपनी Red Chillies Entertainment ने वाशु के बेटे जैकी भगनानी और बेटी दीप्तिशिखा देशमुख (जो इस प्रॉपर्टी की मालकिन हैं) से समझौता किया है।
मन्नत की मरम्मत मई से शुरू होनी थी। इसमें घर के एक हिस्से को बढ़ाने का भी काम है, जिसके लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी क्योंकि मन्नत एक ऐतिहासिक इमारत है और उसमें बदलाव करने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी होती है।
ये भी पढ़ें- ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ पर रोहित शेट्टी का बड़ा ऐलान, बोले-दोनों का सीक्वल बनेगा
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines