Shafaq Naaz On Avinash Sachdev: पॉपुलर टीवी एक्टर अविनाश सचदेव हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में दिखाई दिए थे। इस दौरान उनकी और फलक की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खिंचा। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर बाद में प्यार की शुरुवात हुई। इनका ये रोमांस देख दर्शक भी एंटरटेन हुए। वहीं, बाद में ऐसी खबरें भी सामने आईं कि अविनाश सचदेव फलक नाज से पहले उनकी छोटी बहन शफक नाज को डेट कर चुके हैं। शायद इस बात की खबर फलक को भी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda जल्द करेंगे अपनी लेडी लव के नाम का खुलासा? एक्टर के इंस्टाग्राम से मिला हिंट
शफक ने अविनाश पर साधा निशाना
अब इस पूरे मामले पर फलक की बहन शफक ने चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शफक ने अविनाश के खिलाफ कई टिप्पणी की हैं। अब शफक ने अविनाश पर निशाना साधा है क्योंकि अविनाश ने शफक के साथ अपने रिश्ते से इंकार किया था। इसपर अब शफक ने कहा, “ये निराशाजनक और दुखदायी है।” उन्होंने आगे कहा, “अविनाश को हमारे रिश्ते की गरिमा का सम्मान करना चाहिए था और झूठ बोलकर मेरी भावनाओं को तुच्छ नहीं समझना चाहिए था।”
Image Credit : Google
6 महीने तक किया डेट
“किसी रिश्ते में रहना कोई शर्मिंदगी महसूस करने वाली बात नहीं है। उसने कई लोगों को डेट किया है, इसलिए हमारे रिश्ते की बात उसके दिमाग से निकल गई होगी, लेकिन मुझे ये अच्छे से याद है क्योंकि ये मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप और दिल टूटना था। अविनाश और मैंने 11 साल पहले तेरी मेरी लव स्टोरीज़ की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की थी। वो हाल ही में एक लंबे रिश्ते से बाहर निकला था और हम लगभग 6 महीने तक साथ थे। जब उसने बिना किसी कारण के मुझसे बात करना बंद कर दिया, तो मैंने मान लिया कि उसने अपनी एक्स के साथ सुलह कर ली है।”
बहन संग रिश्ते पर दिया रिएक्शन
“उसने मुझ पर भूत सवार कर दिया। उस समय, सोशल मीडिया उतना एक्टिव नहीं था, जिससे चीज़ों को सीक्रेट रखना आसान हो जाता था। मैं आज इसके बारे में हंस सकती हूं, लेकिन तब इसका मुझ पर प्रभाव पड़ता था।” वहीं, अविनाश के साथ अपनी भें के रिश्ते पर उन्होंने कहा, “मुझे अपने परिवार पर भरोसा है और मैं जानती हूं कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे मुझे ठेस पहुंचे। मुझे फलक अप्पी और अविनाश के दोस्त होने से कोई दिक्कत नहीं है। मैं इतना रूढ़िवादी नहीं हूं कि उससे ये उम्मीद करूं कि वो मेरे एक्स बॉयफ्रेंड से दोस्ती नहीं करेगी। मैं आहत हूं क्योंकि अविनाश ने हमारे रिश्ते का अनादर किया। हमने उस रिश्ते की इज्जत नहीं राखी।”
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines