Shabana Azmi: हालिया रिलीज हुई करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म में जहां दोनों की लव स्टोरी ने लोगों को हंसाया भी और रुलाया भी, लेकिन फिल्म के एक सीन पर काफी बवाल मचा हुआ है। ये शबाना आजमी और धर्मेंद्र का किसिंग सीन है। इस सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Shabana Azmi ने दिया बयान
एक्ट्रेस ने इस बारे में बता करते हुए कहा कि ‘मुझे लगा नहीं था कि ऐसा करने से इतना हंगामा मच जाएगा’ स्क्रीन पर जब किंसिग सीन होता है तो लोग हंसने लगते हैं और हूटिंग करते हैं, लेकिन शूटिंग के समय ये न तो कोई मुद्दा था और न इस बारे में किसी ने सोचा था। हां ये बात सच है कि मैंने स्क्रीन पर ज्यादा किंसिंग सीन नहीं किए हैं, लेकिन ये बात भी गलत नहीं है कि धर्मेंद्र जैसे हैंडसम शख्स को कौन किस नहीं करना चाहेगा’।
यूजर्स का है ये कहना
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि 87 साल के धर्मेंद्र और 77 साल की शबाना इस सीन के लिए कैसे मान गए। हालांकि, इस बारे में खुद शबाना आजमी का कुछ और सोचना है। हाल में शबाना ने अपने सीन में एक बड़ा बयान दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म
इतना ही नहीं शबाना आजमी ने अपने बोल्ड सीन को लेकर अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर के रिएक्शन पर भी बात करते हुए कहा कि ‘उनको इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने फिल्म को थिएटर में देखा और एंजॉय किया। 160 करोड़ में बनी करण जौहर की इस फिल्म ने 51 करोड़ की धमाकेदार कमाई भी कर ली है, जो आने वाले हफ्ते में और धमाल मचा सकती है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines