Bollywood Actress: बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस हैं जिनकी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में काफी बवाल हुआ है. इस अदाकारा ने एक शादीशुदा मर्द से प्यार किया, जो पहले से 2 बच्चों का पिता था. ऐसे में एक्ट्रेस पर शादी तुड़वाने का भी आरोप लगा. ये कोई और नहीं बल्कि शबाना आजमी हैं. शबाना की लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ एक वक्त पर काफी कंट्रोवर्शियल रही है. शबाना आजमी ने बड़े पर्दे पर लेस्बियन बनकर बवाल काट दिया था. चलिए जानते हैं उनके बारे में ऐसे ही कुछ कंट्रोवर्शियल किस्से.
फिल्म में एक्ट्रेस ने देवरानी संग किया था लिप-लॉक
शबाना आजमी ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘फायर’ से एक बड़ी कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया था. दीपा मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदिता दास लीड रोल में थे. इस फिल्म में होमोसेक्सुअलिटी दिखाई गई थी. जेठानी के किरदार में शबाना और देवरानी के किरदार में नंदिता ने बोल्ड सीन दिए थे. फिल्म में नजदीकियां बढ़ने के बाद इन दोनों एक्ट्रेसेस ने लिप-लॉक सीन भी दिए थे और ये देख लोग इतना भड़क गए थे कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था.
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria को छोटे कपड़े पहनना पड़ा महंगा, हाथ से बचाई इज्जत; ट्रोल हो गए बॉयफ्रेंड Veer Pahariya
शबाना आजमी को शादीशुदा जावेद अख्तर से हुआ था प्यार
शबाना आजमी अपनी लव स्टोरी के कारण भी सुर्खियों में रही हैं. जावेद अख्तर और शबाना आजमी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. आज भले ही शबाना और जावेद अख्तर शादीशुदा हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन एक वक्त जब इनका रिश्ता कई चुनौतियों से गुजरा है. जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की थी. उनके साथ जावेद के दो बच्चे भी हुए- फरहान अख्तर और जोया अख्तर. भरा पूरा परिवार होने के बावजूद जावेद अख्तर शबाना के प्यार में पड़ गए थे. शबाना की फिल्म ‘स्पर्श’ में परफॉरमेंस देख जावेद इम्प्रेस हो गए थे. दोनों ने कई बार एक-दूसरे से ब्रेकअप करने की कोशिश की क्योंकि इस रिश्ते में बच्चे भी जुड़े हुए थे.
ब्रेकअप की कोशिशों के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता
ये समय जावेद अख्तर, हनी और उनके बच्चों के साथ शबाना के लिए भी बेहद मुश्किल था. हालांकि, 3 कोशिशों के बाद भी शबाना और जावेद का रिश्ता नहीं टूटा और उन्होंने हनी ईरानी को तलाक दे दिया. हालांकि, आज भी हनी के साथ न सिर्फ जावेद अख्तर, बल्कि शबाना आजमी का भी फ्रेंडली रिश्ता है. साथ ही उनके बच्चों को भी शबाना मां जैसा ही प्यार करती हैं. इन सभी को शबाना अपना परिवार मानती हैं. आपको बता दें, शादी के बाद जावेद और शबाना ने खुद ही ये फैसला किया था कि वो अब अपने बच्चे नहीं करेंगे.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines