Shabana Azmi Dharmendra Kissing Scene: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 73.47 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, लेकिन फिल्म अभी भी शबाना आजमी (Shabana Azmi) और धर्मेंद्र (Dharmendra) के किसिंग सीन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीन को लेकर अब तक गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhatar) और हेमा मालिनी (Hema Malini) का रिएक्शन भी आ चुका है। इससे पहले खुद शाबना आजमी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘धर्मेंद्र जैसे हैंडसम शख्स को कौन किस नहीं करना चाहेगा’।
ऐसे में एक बार फिर शबाना ने इस मामले में अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि ‘उनको बहुस से मैसेज आ रहे हैं, जो उनकी तारीफ कर रहे हैं’। शबाना आजमी ने बताया कि उनके और धर्मेंद्र के प्रेम के किस्से और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Dharmendra Shabana Azmi
यह भी पढ़ें: Chandramukhi 2 से सामने आया Kangana Ranaut का फर्स्ट लुक, पहचाना होगा मुश्किल
Shabana Azmi ने कही अपनी दिल की बात
वहीं, बॉलीवुड के दिग्ग्ज एक्ट्रेस ने एक चैनल के साथ बातचीज के दौरान बताया कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस रोमांटिक फिल्म में दो वरिष्ठ किरदारों के बीच एक रोमांटिक कहानी दिखाना फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के लिए बड़ा ‘जोखिम’ भरा था।
शबाना ने आगे बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि ऐसा कुछ होना चाहिए। ऐसा क्यों है कि एक महिला जिसे मजबूत माना जाता है वो ऐसी इंसान नहीं हो सकती जिसके जीवन में रोमांस हो? इसे इस तरह अलग करने की क्या जरूरत है कि एक मजबूत महिला रोमांटिक नहीं हो सकती। मेरे पास मैसेजस और फोन कॉलों की बाढ़ आ गई है’।
Shabana Azmi Dharmendra Kissing Scene
Shabana Azmi के पास मैसेजस की आई बाढ़
शबाना ने कहा कि ‘इसका श्रेय करण जौहर को जाता है कि उन्होंने उनकी कहानी के साथ जोखिम उठाया क्योंकि पहले, ऐसे विषयों को मुख्यधारा के तौर पर गलत माना जाता था। उन्होंने आगे कहा कि करण मुझसे कह रहे थे कि लोग कह रहे हैं कि आप सीनियर्स पर एक पूरी फिल्म बना सकते हैं। फिल्म की बहुत सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी अच्छी लिखी गई है और मैं खुश हूं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines