Bollywood Kissing Scenes: इंडस्ट्री में एक समय था जब फिल्मों में थोड़े ही समय के लिए बने इंटिमेट सीन्स सभी को दीवाना बना देते थे। उस समय, दर्शक इस तरह के सीन्स के साथ असहज महसूस करते थे। इसलिए फिल्मों में पहले बोल्ड सीन कम दिखाए जाते थे, लेकिन समय के साथ इंडस्ट्री के साथ दर्शक भी तेजी से बदलाव आ रहा है।
इंडस्ट्री अब प्यार और रोमांस के एक नए दौर में एंट्री कर चुकी है। पहले किसी भी किसिंग को दिखाने के लिए दो फूल एक-दूसरे में टकराए जाते थे, लेकिन अब खुले में किसिंग सीन (Bollywood Kissing Scenes) को आसानी शूट भी किया जाता है और दिखाया भी जाता है, लेकिन आज भी कुछ लोग इस तरह के सीन्स को लेकर बवाल मच ही जाता है।
Shabana Azmi and Dharmendra – ‘Rocky and Rani’s love story
शबाना आजमी और धर्मेंद्र – ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
हाल में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाए गए शबाना आजमी और धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर काफी वबाल मचा हुआ है, लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं जब किसी किंसिग सीन को लेकर इतना ही बवाल मच रहा है। यहां हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके किसिंग सीन्स पर जमकर बवाल मच चुका है।
Hrithik Roshan – Aishwarya Rai Bachchan – ‘Dhoom 2’
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन – ‘धूम 2’
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम दुनिया खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिना जाता है और हम सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज भी नेशनल क्रश हैं। वैसे तो दोनों ने साथ में कुछ फिल्म में कामकिया है। उन्हीं में से एक ‘धूम 2’ भी है।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। दोनों ने फिल्म में एक लिप-लॉक सीन किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन दोनों के किसिंग सीन पर बच्चन परिवार ने आपत्ति जताई थी, क्योंकि उस समय ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन को डेट कर रही थीं।
Rishi Kapoor – Dimple Kapadia – ‘Bobby’
रिशी कपूर और डिंपल कपाड़िया – ‘बॉबी’
‘बॉबी’ (Bobby ) अपने दौर की सबसे बड़ी फिल्म हैं। ये फिल्म ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को आज भी इंडस्ट्री में सबसे अच्छी फिल्मों की लिस्ट में गिना जाता है। हालांकि, इसके ज्यादा फेमस होने का कारण था फिल्म में दोनों कलाकारों का लिप-लॉक सीन।
उस समय ये सब बड़े पर्दे पर दिखाना अच्छा नहीं माना जाता था। ऐसे में इस सीन को लेकर भी काफी ऑपजेक्शन उठे थे। इसके बाद दोनों 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘सागर’ में नजर आए थे, जिसमें दोनों ने समंदर किनारे किसिंग सीन दिया था। उस पर भी काफी बवाल खड़ा हो गया था।
Madhuri Dixit-Nene – Vinod Khanna – ‘Dayavan’
माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना – ‘दयावन’
माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के तौर पर जाना जाता है, लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस ने दर्शकों के ध्यान को कुछ ऐसे खींच लिया था कि काफी समय उनको आलोचना का सामना करना पड़ा था।
दरअसल, दयावन फिल्म में माधुरी ने विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ काम किया था, जिसमें दोनों का एक जबरदस्त इंटिमेट सीन थे, जिसमें वे एक काफी लंबे समय तक लिप-लॉक करते है। इसी सीन को लेकर माधुरी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
Aamir Khan – Karisma Kapoor – ‘Raja Hindustani’
आमिर खान और करिश्मा कपूर – ‘राजा हिंदुस्तानी’
आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ (Raja Hindustani) में दोनों ने बारिश में पेड़ के नीचे एक किसिंग सीन दिया था, जिसको लेकर काफी बवाल मच गया था। दोनों सीतारों का दर्शकों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines