Shabana Azmi Birthday: 70 के दशक में टॉप और टेलेंड एक्ट्रेस की लिस्ट में अपना नाम लिखवाने वाली एक्ट्रेस शबाना आज़मी (Shabana Azmi) अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने दौर में कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में अपने दामदार अभिनय का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस आज भी फिल्मों में सक्रिय है और अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। शबाना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 से की थी और आज क वो फिल्मों में काम कर रही हैं। शबाना ने अपने लंब करियर में करबीन 120 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसके अवाला कई दूसरी भाषिय फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
शबाना आज़मी (Shabana Azmi Birthday) के हिट फिल्मों में ‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘खंडर’, ‘पार’, ‘गॉडमदर’, ‘मासूम’, ‘अवतार’ और हाल में रिलीज हुई ‘रॉकी और रामी की प्रेम कहानी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल है। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ एक्ट्रेस देश-दुनिया की मसलों पर भी अपनी राय खुलकर रखना पसंद करती हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं है Shabana Azmi
शबाना आज़मी (Shabana Azmi) अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे ही एक्ट्रेस हमेशा अपनी लव स्टोरी और रिश्तों को लेकर भी खूब चर्चाओं में रही हैं। अपने दौर में यानी 1974 के बाद जब एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर थी, तब उनका नाम फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ जुड़ा था। बताया जाता है कि दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप रहे, लेकिन बाद में दोनों किन्हीं कारणों की वजह से आपसी सहमति से अलग हो गये।
Shabana Azmi Filmmaker Shekhar Kapur Rare Pic (Credit – Google)
शबाना से शादी के लिए Javed Akhtar ने हनी को तलाक
शेखर कपूर से रिश्ता खत्म होने के बाद शबाना की जिंदगी में मशहूर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की एंट्री हुई। बताया जाता है कि जब दोनों एक दूसरे से मिले थे तब जावेद पहले से शादीशुदा से और उनके दो बच्चें फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जोया अख्तर (Zoya Akhtar) थे। जावेद और शबाना का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की गीतकार ने एक्ट्रेस से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक दे दिया था।
Shabana Azmi With Her Parents Kaifi Azmi and Shaukat Azmi (Credit – Google)
शादी के लिए कैसे माने Shabana Azmi के पिता
हालांकि, दोनों के प्यार के बारे में शबाना के घर में सभी जानते थे, लेकिन जावेद के शादीशुदा होनों के चलते वो इस रिश्ते के लिए राजी नहीी थी। शबाना के पिता कैफी आजमी भी एक एक मशहूर शायर और कवि थे, जिसके पास जावेद अख्तर वहां कविताओं का ज्ञान लेने जाया करते थे। इस दौरान उन्होंने कैफी आजमी से बात की और बताया कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है, जिसके बाद शबाना के घर वाले शादी के लिए मान गए और दोनों ने साल 1984 में निकाल कर लिया।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines