Shaan R Grover on Saiyaara Sequel: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को फुल इम्प्रेस कर दिया है। फिल्म में दोनों ही लव स्टोरी को देखने के बाद फैंस कयास लगाने लग गए हैं कि शायद मेकर्स सैयारा का सीक्वल बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। इन रूमर्स पर अब खुद शान आर ग्रोवर ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। उन्होंने क्लियर कर दिया है कि मोहित सूरी ब्लॉकबस्टर बन रही सैयारा का सीक्वल बना रहे हैं या फिर नहीं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
सैयारा के सीक्वल पर क्या बोले एक्टर?
फिल्म सैयारा में विलेन महेश अय्यर का किरदार निभाने वाले एक्टर शान आर ग्रोवर ने जूम के साथ एक खास बातचीत की जिसमें उन्होंने यशराज फिल्म्स के तहत बनी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने सैयारा के सीक्वल पर सहमति जताते हुए कहा कि ऐसा तभी हो सकता है, जब मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स एक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आते हैं।
महेश के किरदार को बढ़ाया जा सकता है आगे
शान आर ग्रोवर ने सैयारा के सीक्वल की संभावनाओं पर बात करते हुए कहा, ‘फिल्म में जहां तक मेरे रोल की बात करें तो बहुत कुछ है, जो बाद में किया जा सकता है। महेश अय्यर अचानक से गायब हो गया, फिर ये अचानक हुआ। अगर ये किरदार एक अलग सफर पर निकलने के बारे में सोचते हैं, तो शायद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर वाणी एक आखिरी बार महेश से मिलना चाहती है तो कृष के लिए ये एक अलग किरदार हो सकता है। वैसे तो सीक्वल की कोई बात नहीं हो रही है लेकिन ये मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स पर निर्भर करता है।’
यह भी पढ़ें: Saiyaara के मुरीद हुए Aamir Khan, अहान पांडे-अनीत पड्डा के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट
अनीत के साथ ली थी वर्कशॉप
शान आर ग्रोवर ने फिल्म के बारे में आगे कहा, ‘जब हम सैयारा की शूटिंग कर रहे थे, तो पहले मैंने और अनीत ने केमिस्ट्री वर्कशॉप ली थी। हम जब सेट पर जाते थे तो अपने किरदारों में ढल जाते थे। हम पूरी तरह से तैयार थे। मैं महेश नहीं हूं। मैं सोच रहा था कि क्या उसके जैसे लोग दुनिया में होते हैं? मेरी एक फ्रेंड ने ऐसा एक्सपीरियंस किया है। उसका 7 साल पुराना रिश्ता टूट गया था क्योंकि उसका पार्टनर शादी नहीं करना चाहता था। तब मुझे फील हुआ कि महेश अय्यर जैसे लोग दुनिया में होते हैं।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines