हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shaakuntalam BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर ‘शाकुंतलम’ ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Shaakuntalam BO Collection Day 5

Shaakuntalam Box Office Collection Day 1: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

लेडी सुपर स्टार सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की है और फिल्म को ऑडियं और क्रिटिक्स से समान रूप से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। वहीं, अब ‘शाकुंतलम’ की रिलीज के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आकंड़े भी आ गए है, तो चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की हैं।

‘शाकुंतलम’ ने की शानदार ओपनिंग

बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘शाकुंतलम’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘शाकुंतलम’ में लीड रोल में है सामंथा 

वहीं, मेकर्स को भी फिल्म से उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है। बताते चलें कि इस फिल्म में सामंथा ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं, ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका फैंस को रिलीज से पहले ही बहुत बेसब्री से इंतजार था।

गुनशेखर ने डायरेक्ट की है फिल्म

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ को गुनशेखर ने डायरेक्ट किया है और नीलिमा गुना और दिल राजू ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘शाकुंतलम’ फीमेल सेंट्रिक फिल्म है और सामंथा रुथ प्रभु ने शकुंतला का किरदार निभाया है। साथ ही इस फिल्म में एक्टर देव मोहन ने दुष्यंत का रोल निभाया है।

विज्ञापन

कालिदास के क्लासिक नाटक ‘शकुंतला’ पर बेस्ड है फिल्म ‘शाकुंतलम’

वहीं, इस फिल्म में अदिति बालन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, अल्लू अरहा, गौतमी मधू और मोहन बाबू ने भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म ‘शाकुंतलम’ कालिदास के क्लासिक नाटक ‘शकुंतला’ पर बेस्ड है और यह गुना टीमवर्क्स और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस है। वहीं, ये फिल्म 80 करोड़ रुपयों के बजट में बनाई गई है। अब देखने वाली बात ये है कि ये फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola