मुंबई: एक्टर और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) यानी केआरके (KRK) फिल्म रिव्यूइंग से सन्यास ले रहे हैं। बॉलीवुड की आलोचना करने और एक्टर्स को ट्रोल करने जैसे काम करने के बाद अब उन्होंने अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया है।
अभी पढ़ें – Bhojpuri Song: पवन सिंह और नमृता मल्ला की हॉट केमिस्ट्री ने उड़ाया गर्दा, ‘लाल घाघरा’ ट्रेंड कर रहा नंबर 1 पर
केआरके (KRK quits film review) जो अपने दिन की शुरुआत लोगों, विशेष रूप से फिल्मी सितारों को ट्रोल करने के साथ किया करते थे, उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को कमाल राशिद ने अपने अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें देशद्रोही अभिनेता ने फिल्म समीक्षा से संन्यास की घोषणा की है।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं क्विट कर रहा हूं #विक्रम वेधा आखिरी फिल्म है, जिसकी मैं समीक्षा करूंगा। मेरी समीक्षाओं पर भरोसा करने और मुझे बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा आलोचक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे आलोचक के रूप में स्वीकार करने के लिए नहीं बल्कि मेरी समीक्षाओं को रोकने के लिए मेरे खिलाफ इतने सारे मामले दर्ज करने के लिए सभी बॉलीवुड पीपल को भी धन्यवाद।”
इससे पहले उन्होंने 2 अगस्त को एक ट्वीट किया था, जिसमें वो लाल सिंह चड्ढा को आखिरी फिल्म बताई थी, जिसका वो रिव्यू करेंगे। उन्होंने तब लिखा था, “उम्मीद है कि बॉलीवुड के सभी लोग यह सुनकर बहुत खुश होंगे कि #LaalSinghChaddha आखिरी फिल्म होगी, जिसकी मैं समीक्षा करूंगा। उन सभी लोगों को धन्यवाद, जिन्होंने पिछले 9 सालों में मेरा साथ दिया!”।
बता दें, हाल ही में केआरके जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines