Seema Sajdeh Confirms Dating Vikram Ahuja: खान परिवार इन दिनों किसी ना किसी खबर को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। कभी सलमान खान को मिल रहीं धमकियों के चलते तो कभी भाईजान के पिता सलीम खान के लॉरेंस बिश्नोई पर निशाना साधने की वजह से फैमिली इन दिनों लाइम लाइट में बनी हुई है। इसी बीच अब सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ के रिलेशनशिप को लेकर भी बातें होने लगी हैं। खासकर जब फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने खुलासा किया है कि वो अब अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। सीमा सजदेह ने अपने नए प्यार को लेकर पहली बार कन्फर्म किया है। आखिर कौन है सीमा सजदेह की जिदंगी में वो खास शख्स चलिए आपको बताते हैं।
सीमा सजदेह ने लव लाइफ पर किया खुलासा
ओटीटी प्लेटफॉर्म का फेमस रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ इन दिनों काफी धमाल मचा रहा है। इस शो पर कई जानी-मानी हस्तियां अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे कर रही हैं। सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह भी इन दिनों शो में एक के बाद कई खुलासे कर रही हैं। शो में सीमा के अलावा, माहिप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। इस शो के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में सीमा ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।
सीमा सजदेह की जिंदगी में लौटा पुराना प्यार
शो के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में सीमा दिल्ली की सोशलाइट कल्यानी के साथ अपनी सिंगल लाइफ के अनुभव शेयर करती नजर आईं। कल्यानी ने साल 2006 में अपने पति से अलग होने के बाद अपनी बेटी के साथ जीवन के संघर्षों पर चर्चा की, जिसके बाद सीमा ने भी अपने तलाक के बाद भी लाइफ के बारे में बात की।
इसी बीच माहिप कपूर ने खुलासा किया कि सीमा ने अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में शिफ्ट कर लिया है। सीमा ने विक्रम आहुजा नाम के एक शख्स के साथ डेटिंग शुरू की है, हालांकि शो में विक्रम का चेहरा नहीं दिखाया गया। इस पर सीमा ने कहा, ‘जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें हमारी प्रेम कहानी का पता है।’ तीसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में सीमा ने साफ किया कि वो अब विक्रम आहुजा के साथ हैं। उन्होंने अपनी सभी करीबी दोस्तों से विक्रम को मिलवाया।
आपको बता दें ये खबरों के मुताबिक विक्रम आहुजा वही शख्स हैं जिनके साथ सीमा की सगाई हो गई थी, लेकिन सोहेल खान के प्यार में पढ़कर उन्होंने विक्रम से अपनी सगाई तोड़ ली थी।
साल 1998 में हुई सीमा-सोहेल की शादी
सीमा और सोहेल की शादी 1998 में हुई थी, जब वो दोनों काफी यंग थे। दोनों ने प्यार में पड़कर भागकर शादी की थी। हालांकि साल 2022 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और कई सालों तक अलग रहने के बाद अब भी वो अपने दोनों बेटों योहान और निरवान को मिलकर बड़ा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदला खेल, अब ये दो चलाएंगे जेल! अविनाश-आफरीन से छिनी पावर
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines