यूट्यूबर सीमा हैदर जब से भारत आई हैं, तब से किसी न किसी वजह को लेकर वो चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों उनके पाकिस्तान जाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि सीमा जल्द ही पाकिस्तान लौट सकती हैं। पिछले दिनों ही सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी कराने वाले पंडित को भी समन जारी किया गया था। इस मामले में 27 मई को सुनवाई होने वाली है। इस बीच सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान जाने को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
सीमा हैदर ने दिया ये जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर कह रही है, ‘कौन मुझे पाकिस्तान भेजेगा? शादी तो हो गई है ना, मांग में मेरे सिंदूर भरा हुआ है। उन्होंने मुझे मंगलसूत्र पहनाया है। मुझे विश्वास है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।’ जब उनसे सवाल किया गया कि अभी नागरिकता नहीं मिली है, इसलिए उन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जा सकता है। इसपर जवाब देते हुए सीमा हैदर ने कहा, ‘मैं भारत की बहू हूं और कौन भला अपनी बहू को देश से निकालेगा। मैं सचिन की पत्नी हूं और इस देश की बहू हूं।’
वीडियो पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
सीमा हैदर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी वीडियो में यूजर्स भी काफी कमेंट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहू चाहे पाकिस्तान की हो या फिर बाहर की, अगर कोई गलत करेगा तो उसे बाहर निकाला जाएगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहू एक बेटी के समान होती है। कोई भी अपनी बहू को निकालता नहीं है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘देखते हैं देश का कानून क्या फैसला लेता है।’ अस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पाकिस्तानी पति ने किया चैलेंज
गौरतलब है कि सीमा हैदर को लेकर यह सारा बवाल तब शुरू हुआ जब उन्होंने हाल ही में पति सचिन मीणा के साथ मिलकर शादी की सालगिरह मनाई। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में चैलेंज किया। उनका कहना है कि जब सीमा से उनका तलाक नहीं हुआ है, तो दूसरी शादी कैसे मान्य हो सकती है? उसने बच्चों को धर्म परिवर्तन कब कर लिया? इस मामले में सुनवाई कोर्ट में चल रही है। उधर, कोर्ट ने भी पंडित, बारातियों और वकील को नोटिस जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि सीमा हैदर अपनी लाइफ पर बनी फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं।
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
46 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
7 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines