Seema Haider-Sachin Meena: (Mohammed Yusuf) देश ही नहीं दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही पाकिस्तानी नागरिक और यूट्यूबर सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी में सीमा के पति गुलाम हैदर की एंट्री के बाद से दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने सचिन मीणा के खिलाफ नेपाल के मानव तस्करी निषेध ब्यूरो, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय सहित काठमांडू के थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि वकील मोमिन मलिक ने सचिन मीणा पर कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसमें सीमा हैदर और उसके बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन और अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवाना तक शामिल है। इसके अलावा वकीन ने अपनी शिकायत में नेपाल के उस होटल मालिक को भी शामिल किया गया है, जिसमें सचिन और सीमा ठहरे थे। यहां पर दोनों ने अपना नाम और पता गलत दर्ज कराया था। जिसके बाद सचिन की मुश्किले बढ़ने वाली है।
पूर्व पति ने दायर की थी याचिका
बता दें कि इन आरोपों से पहले सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने भी जिला कोर्ट की फैमिली कोर्ट में अपील दायर करते हुए समन जारी कराया था। ये समन सीमा हैदर, सचिन, वकील एपी सिंह और दोनों की शादी कराने वाले पंडित के पास पहुंच था। इस याचिका को गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक की ओर से दायर किया गया था। इस याचिका में सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी की वैधता को चुनौती दी गई है। पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की याचिका पर सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में सुनवाई होनी थी, जो स्थगित कर दी गई है। अगली तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 2 में ‘बीना भाभी’ कौन? जो ‘बाबूजी’ के साथ हुई इंटीमेट, कालीन भैया अंजान
ऐसे मिले थे सीमा-सचिन के दिल
पबजी गेम खेलते हुए प्यार और उसे पाने के लिए अवैध तरीके पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में आई पाकिस्तानी नागरिक सीमा और ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ रह रही है। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है और फिलहाल सीमा जमानत पर है। चल रहे कानूनी दांव पेंच के बीच सीमा हैदर सीमा अब खुद को हिंदू और भारतीय बताती है। वह अक्सर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करती है। सीमा हैदर भारत सरकार से अपने लिए नागरिकता की मांग भी कर रही है। सीमा का कहना है कि वह सचिन मीणा के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
31 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines