Seema Haider Movie: इन दिनों पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा हैदर पर अब फिल्म भी बनने जा रही है और वो अपने फिल्मी सफर के लिए एकदम तैयार भी है।
वहीं, अब सीमा हैदर पर बनने जा रही फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि फिल्म का पहला गाना कब रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- पठान, सुल्तान और पीके को पछाड़ ‘गदर 2’ ने 6 दिनों में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, जानें
‘कराची टू नोएडा’ का पोस्टर रिलीज
बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने सीमा हैदर पर बनने वाली फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। साथ ही जानकारी दी है कि फिल्म का पहला गाना 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं, अगर पोस्टर की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि पोस्टर में सीमा के तीन लुक को दिखाया गया है।
Seema Haider Movie first poster
पोस्टर में सीमा के तीन लुक आए सामने
पहले लुक की बात करें तो इसमें सीमा हिजाब में नजर आ रही है। दूसरे लुक में सीमा खुले बालों और उदास चेहरे के दिख रही है और तीसरे लुक में सीमा हैदर साड़ी पहने नजर आ रही है। इसमें सीमा ने साड़ी के पल्लू को अपने सिर पर रखा है और बिंदी भी लगाई है।
Seema Haider Movie first poster
अमित जानी है फिल्म के प्रोड्यूसर
बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी है, जो पर्दे पर पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आई सीमा हैदर की कहानी को दिखाने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म में एक्ट्रेस फरहीन फलक सीमा हैदर का रोल प्ले करते हुए नजर आने वाली है। भरत सिंह फिल्म के निर्देशक है।
अमित जानी ने ट्विटर पर दी जानकारी
फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपने ट्विटर पर खुद जानकारी देते हुए एक पोस्टर शेयर किया है। वहीं, 20 अगस्त को फिल्म कराची टू नोएडा का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म के गाने को प्रीति सरोज ने गाया है और लिरिक्स प्रोड्यूसर अमित जानी द्वारा ही लिखे गए हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
6 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
9 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines