Sunny Deol Viral Video: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारें (Bollywood News) अक्सर छाए रहते हैं। इन दिनों भी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 (Gadar 2) के चलते सुर्खियों में बने ही रहते हैं।
इस बीच अब एक्टर के एक वीडियो सोशल मीडिया (Sunny Deol Viral video) पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर फैंस बहुत खुश हैं और यह वीडियो लोगों के दिलों को भी छू रहा हैं।
बैलगाड़ी चला रहा शख्स Sunny Deol को अपने सामने खड़ा देख नहीं पहचान पाया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सनी देओल का वीडियो लोगों को खूब भा रहा हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स बैलगाड़ी चला रहा है और इस बीच एक्टर सनी आ जाते हैं और दोनों बात करने लगते हैं। लेकिन इन दोनों की बात में खास बात ये रही कि बैलगाड़ी चला रहा शख्स अभिनेता को पहली नजर में पहचान ही नहीं पाया।
एक्टर ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को अभिनेता सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा है कि ‘अहमदाबाद में शूटिंग के दौरान’। सनी देओल के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
अहमदाबाद का है वीडियो
बता दें कि अहमदाबाद में एक बैलगाड़ी चलाने वाला शख्स एक्टर को पहली नजर में पहचान ही नहीं पाया और इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रूरल एरिया में एक्टर की टीम एक बैलगाड़ी चलाने वाले शख्स को रोकती है और इसके बाद सनी देओल उस शख्स से हाथ मिलाते हैं।
किसान ने कहा कि- आप सनी देओल की तरह दिखते हैं
इसके बाद शख्स कहता है कि आप सनी देओल की तरह दिखते हैं और ये सुनकर एक्टर हंसने लगते हैं और कहते हैं, ‘हां वही हूं’। सनी देओल को अपने सामने देखकर शख्स चौंक जाता है और कहता है, ‘अरे बाप रे’।
लोगों को खूब भा रहा वीडियो
इसके बाद वीडियो में सनी देओल कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मैं यहां आया हूं, अपना गांव याद आ जाता है’। इसके बाद शख्स कहता है, ‘आपके वीडियोज हम देखते हैं और आपके पिताजी के वीडियो भी देखते हैं’। सनी देओल के इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है। साथ ही फैंस को एक्टर का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines