Security Stops Atlee At Airport: सलमान खान (Salman Khan) से पंगा लेना कितना खतरनाक हो सकता है ये तो सभी जानते हैं। भाईजान का गुस्सा ऐसा है कि वो खड़े-खड़े किसी का भी करियर बर्बाद कर सकते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और स्टारडम ऐसा है कि वो एक जगह रुक जाएं तो लाखों लोग भीड़ जमाकर उन्हें घेर लेंगे। सलमान खान की फैन फॉलोइंग हर जगह दिखाई देती है। दुनिया के किसी भी कोने में सलमान खान के चाहने वाले मिल सकते हैं। हाल ही में ऐसा मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला।
सलमान खान के सामने हुआ एटली का अपमान!
जब सलमान खान के लिए एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ ने ‘जवान’ (Jawan) के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) को बीच में ही रोक दिया। अब डायरेक्टर एटली और सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के डायरेक्टर एटली को रोकने से सलमान खान का क्या कनेक्शन है? तो आपको वीडियो देखकर समझ आ जाएगा कि क्यों एटली को सलमान की वजह से रोका गया था। बता दें, भाईजान ने जानबूझकर एटली के साथ ऐसा नहीं किया बल्कि ये हरकत तो खुद एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ ने की है।
सलमान ने लिया एक्शन
दरअसल, ये दोनों साथ ही एयरपोर्ट पहुंचे थे और सलमान खान पैपराजी को पोज दे रहे थे। तभी एटली कुमार ने सोचा कि इतने वो एयरपोर्ट पर एंट्री कर लेते हैं। लेकिन सिक्योरिटी स्टाफ ने डायरेक्टर को वहीं रोक दिया और उन्हें अंदर एंट्री नहीं दी। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही सिक्योरिटी स्टाफ ने सलमान खान को देखा तो उन्होंने एटली को रोक कर पीछे कर दिया और पहले सलमान खान को अंदर एंट्री लेने को कहा। हालांकि, इस VIP ट्रीटमेंट के बाद सलमान खान ने जो किया अब वो फैंस के दिल जीत गया है। इस दौरान एटली खामोश रहे और वो चुपचाप पहले सलमान खान के जाने का इंतजार करने लगे।
यह भी पढ़ें: Ridhima Pandit के क्रिप्टिक पोस्ट से Shubman Gill पर उठे सवाल, किसके कहने पर शादी से किया इंकार?
एक्टर ने फिर जीते फैंस के दिल
हालांकि, एक्टर ने सब कुछ नोटिस कर लिया और वो सिक्योरिटी को कुछ बोलते दिखे जिसके बाद स्टाफ ने पहले डायरेक्टर को जाने दिया और फिर बाद में सलमान खान भी अंदर चले गए। लेकिन इस दौरान एटली के चेहरे पर जो मुस्कान दिखी अब वो फैंस को काफी पसंद आ रही है। ऐसा लगा जैसे सलमान खान ने न सिर्फ खुद उनको इज्जत दी बल्कि बाकी लोगों को भी समझा दिया कि वो कौन हैं। ऐसे में अब भाईजान की दरियादिली वाला ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines