Shah Rukh Khan Security Increased: बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मूवी को लेकर फिलहाल फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। अब मुंबई पुलिस को उनकी सुरक्षा की चिंता हो गई है। जिसके बाद अब एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढा दी गई।
यह भी पढ़ें: Preity Zinta के ससुर का हुआ इंतकाल, सोशल मीडिया पर दिखा एक्ट्रेस का बुरा हालPreity Zinta के ससुर का हुआ इंतकाल, सोशल मीडिया पर दिखा एक्ट्रेस का बुरा हाल
शाहरुख खान के बंगले के बाहर हुआ प्रोटेस्ट
लेकिन ऐसा क्यों हुआ आपके इस सवाल का भी जवाब दे देते हैं। दरअसल, शाहरुख खान पर युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के लिए प्रभावित करने का आरोप है। जिसके चलते कुछ प्रदर्शनकारी शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर विरोध करने के लिए इकट्ठा हो गए। उन्होंने गेमिंग ऐप्स का सपोर्ट करने पर शाहरुख खान के खिलाफ विरोध किया। उनका कहना है कि इस तरह के इन ऐप्स को सपोर्ट करना यंग जनरेशन को बर्बाद कर सकता है। युवा पीढी इसके इम्पैक्ट से गुमराह हो सकती है।
Image Credit : Instagram
ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर साधा गया निशाना
जानकारी के मुताबिक, प्रोटेस्ट अनटच यूथ फाउंडेशन ने ऑर्गनाइज किया था। इसमें जंगली रम्मी और ज़ूपी जैसे कई ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर निशाना साधा गया। इस दौरान ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के खिलाफ प्रोटेस्ट हुआ जो इन ऐप्स को प्रमोट कर सोसाइटी को भटकाते हैं। उनका कहना है, पॉपुलर एक्टर और एक्ट्रेसेस इन ऐप्स को एंड्रॉस करते हैं और ऐसे वो सोसाइटी को गुमराह कर रहे हैं।
पुलिस ने की गिरफ्तारी
वहीं, अनटच इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णचंद्र अदल ने अपने बयान में कहा, “अगर बाहर कोई जंगली रम्मी या गैंबलिंग करे तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। लेकिन बड़े बॉलीवुड स्टार्स इस तरह के ऑनलाइन गेम को बढावा देकर युवा पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं।” बता दें, शाहरुख खान के घर के बाहर ये प्रोटेस्ट दोपहर करीब 1 बजे हुआ। मगर पुलिस ने भी पूरी सावधानी बरती और मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को तो गिरफ्तार भी कर लिया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines