Filmmaker Ranjith: साउथ फिल्ममेकर रंजीत इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। हर रोज रंजीत को लेकर कुछ ना कुछ सामने आता रहता है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने रंजीत पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके तुरंत बाद ही रंजीत ने केसीए पद से इस्तीफा दे दिया था। मित्रा के बाद कोझिकोड के एक शख्स ने भी दावा करते हुए फिल्ममेकर रंजीत पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है।
रंजीत की मुश्किलें बढ़ी
दरअसल, शख्स के आरोपों के बाद रंजीत की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में अब रंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। गौरतलब है कि शख्स ने रंजीत पर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि साल 2012 में रंजीत ने उनका यौन शोषण किया था। शख्स ने दावा किया कि फिल्ममेकर ने ऑडिशन के बाहने उन्हें होटल बुलाया और होटल के कमरे में रंजीत ने उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा।
रंजीत ने किया यौन शोषण
शख्स ने आगे दावा किया कि ना सिर्फ कपड़े उतारने बल्कि रंजीत ने उनके साथ मारपीट भी की। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि फिल्ममेकर ने शख्स से होटल के कमरे में परेड़ भी करवाई। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री में ही एक हीरो हैं। शख्स ने रंजीत पर यहां तक आरोप लगाए हैं कि फिल्ममेकर ने अपनी न्यूड फोटोज किसी एक्ट्रेस को भी भेजी हैं।
KCA के प्रमुख पद से रंजीत ने दिया इस्तीफा
हालांकि अब ये मामला पूरी तरह के गरमा चुका है और रंजीत मुश्किलों में फंस चुके हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस मित्रा के आरोपों के बाद रंजीत ने सफाई भी दी थी। फिल्ममेकर ने एक्ट्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया था और झूठा बताया था। साथ ही रंजीत ने कहा था कि वो खुद इसके पीड़ित हैं। इतना ही नहीं बल्कि रंजीत ने KCA के प्रमुख पद से इस्तीफा भी दे दिया था।
श्रीलेखा मित्रा ने क्या कहा था?
रंजीत पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए श्रीलेखा मित्रा ने कहा था कि एक बार ऑडिशन के दौरान वो रंजीत के कमरे की बालकनी में थी और तभी रंजीत ने उनकी चूड़ियों को टच किया। इसके बाद जैसे ही रंजीत ने मेरी गर्दन को सहलाया, तो मैं डर गई और तुरंत कमरे से बाहर आ गई। मित्रा ने बताया कि उस वक्त वो बहुत परेशान हो गई थी और उस रात उन्हें बस अगली सुबह का इंतजार था।
यह भी पढ़ें- Mirzapur 3 के बोनस एपिसोड पर बोलीं ‘बीना भाभी’, जानें Rasika Dugal ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 mins agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
3 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
5 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines