6 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसका सस्पेंस हिला देगा दिमाग, इस ओटीटी पर है मौजूद

Search: The Naina Murder Case: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज आती रहती हैं. इन दिनों ओटीटी एक सीरीज छाई हुई है, जिसमें कमाल का सस्पेंस है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

Search: The Naina Murder Case

Search: The Naina Murder Case. image credit- social media

Search: The Naina Murder Case: ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज का तांता-सा लगा रहता है. कुछ ना कुछ ओटीटी पर ऐसा आ ही जाता है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आता है और जब वो उसे देखते तो उनके दिमाग को वो हिला देता है. इन दिनों कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हो रहा है क्योंकि ओटीटी पर एक ऐसी सीरीज आई है, जिसका हर एपिसोड एक नए इंसान पर शक पैदा करता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये किस सीरीज की बात हो रही है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

जियो हॉटस्टार पर हुई थी रिलीज

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आई ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ है. इस सीरीज के पहले सीजन में टोटल 6 एपिसोड हैं, जिसके हर एक एपिसोड में आपको लगेगा कि ये आरोपी हो सकता है या फिर ये, लेकिन हकीकत क्या है वो सीरीज के अंत में भी एक मिस्ट्री ही बनकर रह जाती है.

क्या है कहानी?

‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ की कहानी की अगर बात करें तो इस सीरीज में नैना नाम की एक लड़की का मर्डर हो जाता है. नैना कॉलेज में पढ़ने वाली स्टूडेंट होती है और नैना के मर्डर के बाद शक के घेरे में हर वो शख्स आता है, जो नैना के जरा भी करीब था, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि सीरीज के आखिर के एपिसोड तक भी ये सवाल सवाल ही रह जाता है कि आखिर नैना का मर्डर किसने किया? सस्पेंस और थ्रिलर से भरी इस सीरीज को आप भी देख सकते हैं.

सीरीज में कुल 6 एपिसोड

ओटीटी पर रिलीज होते ही ये सीरीज छा गई थी और नंबर वन पर ट्रेंड करने लगी थी. लोगों ने इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है. बता दें कि इस सीरीज को 10 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था. इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड मौजूद है, जो सस्पेंस में कमाल के हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ