बॉलीवुड में बहुत कम एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लीक से हटकर पर्दे पर रोल निभाए हैं. बिना किसी की परवाह किए इन हसीनाओं ने ऑडियंस के सामने अलग किरदार निभाए और खूब तारीफें भी बटोरी. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साबित किया कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के ऑडियंस के दिल में जगह बनाई जा सकती है. इस एक्ट्रेस ने महज 5 साल की उम्र में अपनी पहली जॉब शुरू कर दी थी. ‘जॉली एलएलबी 2’ में हिना किरदार निभाकर सुर्खियों में छाने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि सयानी गुप्ता हैं. कल यानी 9 अक्टूबर को एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन (Sayani Gupta Birthday) मनाने जा रही हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके फिल्मी करियर के बारे में बताते हैं.
5 साल की उम्र में किया काम
सयानी गुप्ता का जन्म कोलकाता में हुआ है. एक्ट्रेस जब 5 साल की थीं तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में की थी. एक्ट्रेस ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मेरे पिता ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे और तब मैं उनके साथ स्टूडियो में जाती थी और वहीं टाइम बिताती थी. 5 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने रेडियो एड किया था, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये सैलरी मिली थी.
यह भी पढ़ें: Sayani Gupta से पहले भी इंटिमेट सीन के दौरान एक्ट्रेसेस संग बेकाबू हुए स्टार्स, हीरो ही नहीं विलेन भी कर गए हदें पार
इस फिल्म से की थी शुरुआत
सयानी ने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी की शुरुआत साल 2012 में की थी. इस साल उन्हें ‘सेकंड मैरिज डॉट कॉम’ फिल्म में देखा गया था. इसके बाद एक्ट्रेस एक बंगाली फिल्म ‘द लैंड ऑफ कार्ड’ में दिखाई दी थी. हालांकि इन फिल्मों के बाद से सयानी को कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी. इसके बाद सयानी ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’, ‘पार्च्ड’ और ‘फैन’ में नजर आई. ‘फैन’ फिल्म से इंडस्ट्री में सयानी को पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
यह भी पढ़ें: Sayani Gupta ने Indian मर्दों को बताया ‘सबसे घटिया’, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने दी कंट्रोवर्शियल टिप्पणी
वेब सीरीज से भी बनाई पहचान
साल 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ में सयानी ने हिना का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस किरदार से सयानी बॉलीवुड में छा गई थीं. फिल्मों के साथ-साथ सयानी ‘इनसाइड एज’ और ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही सयानी ने बाल्ड लुक में खूब सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बाल्ड लुक की फोटो शेयर की थी जिससे फैंस को भी झटका लगा था. सोशल मीडिया पर उनकी ये सेल्फी खूब वायरल हुई थी.
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
32 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines