Sayaji Shinde Joins NCP: मशहूर फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे ने अजित पवार की एनसीपी पार्टी ज्वाइन की है। इस दौरान एनसीपी अजित पवार के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।
इस मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का कोई व्यक्ति या कलाकार आगे बढ़ता है तो उन्हें हमेशा गर्व होता है। उन्होंने आगे कहा कि सयाजी राव की फिल्में समाज में जागरूकता बढ़ाती हैं। उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
ये भी पढ़ें: Triptii Dimri क्यों किसी एक्टर को नहीं करना चाहतीं डेट? ‘भाभी 2’ को करना है किस फिल्म की तरह रोमांस?
कई राजनीतिक पार्टियों ने दिया था ऑफर
एनसीपी अजित पवार में शामिल होने के बाद सयाजी ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में हूं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर काम करते समय मुझे अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। एक समय जब मैं किसी काम से मंत्रालय गया तो अजित पवार ने मेरी मदद की। अभिनेता ने कहा कि मुझे कई राजनीतिक पार्टियों ने ऑफर दिए लेकिन मैंने एनसीपी अजित पवार को चुना।
अजित पवार के काम करने का तरीका पसंद
सायाजी ने कहा कि मुझे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अजित पवार के काम करने का तरीका पसंद है। मुझे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का मौका मिल रहा है इसके लिए मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। अजित पवार ने महाराष्ट्र के हित और किसानों के लिए हमेशा अच्छे फैसले लिए हैं। इसी के चलते मैंने राजनीति में आने और उनके साथ जाने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करेंगे
इस अवसर पर छगन भुजबल ने कहा कि सयाजी शिंदे ने मराठी से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने साउथ की भाषाएं सीखी और फिर वहां अपने काम से सबका सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी काफी योगदान दिया है, अब एनसीपी अजित पवार के साथ जुड़कर वह महाराष्ट्र और यहां के लोगों की सेवा करेंगे।
ये भी पढ़ें: Aniruddhacharya का तलाक को लेकर शॉकिंग दावा, बोले-‘7 दिन मेरे पास बैठ जाइए डिप्रेशन छू मंतर’
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
5 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
6 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
7 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
8 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
9 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines