Saumya Tandon Hospitalized: टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं‘ की गोरी मेम यानी सौम्या टंडन पिछले काफी समय से पर्दे से दूर हैं। इस बीच उनकी लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल, सौम्या टंडन अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। अब उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अस्पताल में भर्ती हैं गोरी मेम
सौम्या टंडन ने अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर की है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन दिया, ‘पोस्ट हमेशा सुंदर नहीं हो सकती। जिंदगी में हमेशा मुस्कुराहट नहीं होती। इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। शुभकामनाएं देने से पहले आप सभी का धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें: Urfi Javed को ये क्या हुआ? लाल आंखें और सूजा हुआ चेहरा देखकर फैंस हुए शॉक्ड
हालत देख फैंस हुए परेशान
सौम्या टंडन को क्या हुआ है और वो क्यों अस्पताल में भर्ती हैं, इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने फिलहाल नहीं दी है। हालांकि उनकी हालत को देखकर फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘गोरी मेम आप जल्दी ठीक हो जाओ।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गोरी मेम आप अपना ख्याल रखो।’ इस तरह से लोग सौम्या टंडन के लिए अपना प्यार भेज रहे हैं।
पर्दे से दूर हैं सौम्या टंडन
गौरतलब है कि सौम्या टंडन को ‘जब वी मेट’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘ऐसा देश है मेरा’ में देखा जा चुका है लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से मिली थी। इस शो में उन्होंने अनीता मिश्रा का किरदार निभाया था। गोरी मेम बनकर सौम्या घर-घर में पॉपुलर हो गईं। हालांकि साल 2020 में एक्ट्रेस ने इस शो को अलविदा कह दिया था। अब एक्ट्रेस पर्दे से दूर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
2 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
5 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines