Satyaprem Ki Katha Trailer: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
इस बीच अब फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर के बेहद बेसब्री से इंतजार था। वहीं, इस फिल्म को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। अब फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Tanuja Mukherjee: एक थप्पड़ ने बना दिया था ‘तनुजा मुखर्जी’ का करियर, हंसते-हंसते रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
‘Satyaprem Ki Katha’ का ट्रेलर आउट
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कथा के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एक ऐसे रोल में नजर आ रहे हैं, जिससे शादी करने के लिए लड़की नहीं मिल रही है। इसी बीच उन्हें कियारा मिलती हैं और फिर ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कियारा की शादी किसी ओर से हो रही है।
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है ‘सत्यप्रेम की कथा’
फिल्म का ट्रेलर बेहद एंटरटेनिंग लग रहा है और फैंस को अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
दूसरी बार बड़े पर्दे नजर आएंगे कार्तिक और कियारा
बता दें कि इस फिल्म में दोनों की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे नजर आने वाली है। वहीं, फिल्म ‘भूल-भूलैया 2’ में दोनों एक साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं, अब एक बार कार्तिक और कियारा फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में बड़े पर्दे नजर आएंगे।
ऐसा है फिल्म का ट्रेलर
इसके साथ ही अगर ट्रेलर की बात करें तो शुरूआत में सिंगल कार्तिक आर्यन कियारा से फ्लर्ट करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही अगले सीन में कार्तिक एक ऐसे लड़के के रोल में नजर आते हैं, जो घर का सारा काम करता है और उसकी शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही होती है। वहीं, तीसरे सीन में देखा जा सकता है कि भरपूर कॉमेडी हो रही है और ट्रेलर के चौथे सीन में एक्शन नजर दिख रहा है। फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार लग रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि कार्तिक आर्यन और कियारा की ये फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्धांस ने किया है। साथ ही फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा, गजराज राव और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे भी लीड रोल में नजए आएंगें।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
55 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines