Satyaprem Ki Katha Teaser Out: इन दिनों एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर चर्चा में हैं।
वहीं, अब इस फिल्म का बेहद शानदार टीजर रिलीज किया गया है। ये चंद सेकेंड का टीजर रोमांस, इमोशंस और अलगाव से भरा हुआ हैं। वहीं, फैंस को ये टीजर वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
कियारा आडवाणी ने शेयर किया टीजर वीडियो
अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने शादी के बाद आने वाली अपनी पहली फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, इस टीजर में कियारा और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बेहद शानदार लग रही हैं। बता दें कि कियारा और कार्तिक आर्यन दूसरी बार एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।
बेहद दमदार हैं दोनों की केमिस्ट्री
कियारा और कार्तिक की आने वाली फिल्म का नाम ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) हैं। फिल्म के टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों की केमिस्ट्री बेहद दमदार हैं। वहीं, इस टीजर वीडियो को देखकर फैंस अब इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ये फिल्म इसी साल 29 जून को रिलीज होने वाली हैं। वहीं, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का टीजर कार्तिक आर्यन के डायलॉग से शुरू होता है। जिसमें वो कहते हैं कि- ‘बाते जो कभी पूरी ना हों, वादे जो अधूरे हों, हंसी जो कभी कम ना हो, आंखें जो कभी नम ना हो। अगर हो तो बस इतना जरूर हो आंसू उसके पर मेरी आंख नम हो।’
समीर विद्वांस ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। वहीं, फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं और इस फिल्म से मेकर्स को भी बहुत उम्मीदें हैं। बताते चलें कि इस फिल्म में कियारा और कार्तिक के अलावा गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी नजर आवे वाले हैं। वहीं, शादी के बाद ये कियारा आडवाणी की पहली फिल्म हैं और इसलिए फैंस में भी इसको लेकर बेहद एक्साइटमेंट हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
10 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
13 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines