Naseeb Se Song Out: इन दिनों कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
वहीं, हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था। वहीं, अब इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना ‘नसीब से’ रिलीज हो गया हैं। इस गाने में कार्तिक-कियारा एक-दूसरे की बाहों में सिमटे फैंस को कपल गोल देते नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पहला गाना रिलीज
दरअसल, फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने के बोल फैंस के दिलों को छू रहे हैं। वहीं, फैंस के लिए ‘नसीब से’ गाना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि ये बेहद ही शानादर गाना है। जो रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, इस गाने के वीडियो में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं।
‘अधूरा था मैं…अब पूरा हुआ’
बता दें कि इस गाने को पायल देव ने कंपोज किया है और इस आवाज भी पायल देव और विशाल मिश्रा ने मिलकर दी है। वहीं, ‘नसीब से’ के बोल ए.एम.तुराज ने लिखे हैं। साथ ही इस गाने को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘अधूरा था मैं…अब पूरा हुआ…जब से तू मेरा हो गया। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने एक सफेद दिल का इमोजी और सॉन्ग साइन भी बनाया है और लिखा है- #नसीबसे
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। इसके लिए एक्टर ने फिल्म के रैपअप का वीडियो भी शेयर किया था। वहीं नोट में लिखा था कि- ‘सत्यप्रेम मेरे लिए हमेशा स्ट्रॉग और फेवरेट किरदार रहेगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी इससे आसानी से कनेक्ट कर लेंगे, क्योंकि हम सभी में एक सत्तू है।’ बताते चलें कि ये फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
57 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines