Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 13: कमाई में गिरावट के बावजूद भी फिल्म कर रही कमाल, जानें 13वें दिन का कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 13
Edited By Nancy Tomar

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 13
Satyaprem Ki Katha: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 29 जून को रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शको में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है।
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी लोगों को खूब भा रही है। वहीं, अब इस फिल्म का 13वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 70.11 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं, अगर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के बीते 12 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10.15 करोड़ और चौथे दिन 12 करोड़ और 5वें दिन 4 करोड़, 6वें दिन 4.20 करोड़, 7वें दिन 3.45 करोड़ रुपये, 8वें दिन 3.25 करोड़ रुपये और 9वें दिन 2.50 करोड़ और 10वें दिन 4 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.50 करोड़, 12वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल का रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणनी कथा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है।
वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान ने किया है। साथ ही अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड कलाकारों ने काम किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: