Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 29 जून को रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शको में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है।
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी लोगों को खूब भा रही है। वहीं, अब इस फिल्म का 11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Satyaprem Ki Katha ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 66.31 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया और इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है।
फिल्म की बीते 10 दिनों की कमाई
वहीं, अगर फिल्म के बीते 10 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10.15 करोड़ और चौथे दिन 12 करोड़ और 5वें दिन 4 करोड़, 6वें दिन 4.20 करोड़, 7वें दिन 3.45 करोड़ रुपये, 8वें दिन 3.25 करोड़ रुपये और 9वें दिन 2.50 करोड़ और 10वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म
साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल का रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणनी कथा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है।
फिल्म की स्टार कास्ट
वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान ने किया है। साथ ही अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड कलाकारों ने काम किया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines