National Film Awards : 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा कर दी गई है। इस बार 2021 की सभी बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया। इनमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, फिर चाहे वो गंगूबाई काठियावाड़ी हो या आरआरआर या फिर सरदार उधम सिंह। इन सभी फिल्मों ने 5 नेशनल अवार्ड्स अपने नाम किए। ऐसे में गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्देशक यानी संजय लीला भंसाली की अवार्ड्स की गिनती भी बढ़ गई है। आपको बता दें, अब उनके पास पूरे 7 नेशनल अवार्ड्स हैं। जो की उनकी महानता का प्रतिक हैं। ये किसी भी निर्देशक के लिए कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि इसके बावजूद भी वो काफी पीछे हैं। दरअसल, एक शख्स ने 35 नेशनल अवार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें : Hema Malini ने देओल परिवार के रीयूनियन पर दिया रिएक्शन, कहा- ‘हमारा परिवार…’
ये शख्स जीत चुका है 35 नेशनल अवार्ड्स (National Film Awards)
सुनकर आपको भी झटका लगा होगा लेकिन सच यही है कि ये शख्स 35 अवार्ड्स जीत चुका है। जब इस शख्स कि बात हो ही रही है तो आपको बता ही देते है कौन है ये महान हस्ती, जिसने सभी को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, ये आदमी कोई और नहीं बल्कि फिल्म निर्माता सत्यजीत रे हैं। अब सत्यजीत रे सबसे ज़्यादा नेशन अवार्ड्स हासिल करने वाले शख्स बन गए हैं। उन्होंने अपनी कला से न सिर्फ लोगों के दिल जीते हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराया है।
पहली ही फिल्म से जीते 2 अवार्ड्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें, सत्यजीत रे ने अपनी पहली ही फिल्म ‘पाथेर पांचाली’ से 2 नेशनल अवार्ड्स हासिल कर लिए थे। वहीं, आगे भी ये सिलसिला चलता रहेगा। बता दें कि सत्यजीत रे ने बेस्ट डायरेक्टर के तौर पर 6 नशनल अवार्ड्स जीते हैं, जबकि बाकी बेस्ट फिल्म, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और बाकी और कैटेगरीज के जरिए उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया है। 35 नेशनल अवार्ड्स के अलावा 6 बार बेस्ट डायरेक्टर बनना भी एक बड़ा रिकॉर्ड है।
जानकारी के मुताबिक, 1974 में आई उनकी फिल्म ‘सोनार केला’ ने 6 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। इनमें से 3 तो बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बंगाली की बेस्ट फीचर फिल्म के लिए है। इसके अलावा रे ने 9 बंगाली फिल्मों में बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड भी हासिल किया। उन्होंने 1978 में आई (Joi Baba Felunath) के लिए बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म और 1972 में (Inner Eye) के लिए बेस्ट डाक्यूमेंट्री का अवार्ड भी अपने नाम किया था।
इन कलाकारों ने भी जीते अवार्ड्स
वहीं, बात अगर एक्टर्स की करें तो बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने भी 5 नेशनल अवार्ड्स जीते हैं। वहीं, मोहनलाल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत ने भी प्रत्येक तौर पर 4 नेशनल अवार्ड्स हासिल किए हैं। Yesudas ने 6 अवार्ड्स इस दौरान प्लेबैक सिंगिंग के लिए जीते। लेकिन सत्यजीत रे के बाद दूसरे नंबर पर फिल्मकार अडूर गोपालकृष्णन बने हुए हैं जिन्होंने 17 नेशनल फिल्म अवार्ड्स लिए हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines