Satya Prem Ki Katha BO Collection: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अदाकारा कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 29 जून को रिलीज कर दिया गया। फिल्म को लेकर दर्शको में पहले से ही बहुत क्रेज था। वहीं, अब इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिक्स्ड रिव्यू मिला है।
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी लोगों को खूब भा रही है। वहीं, अब इस फिल्म का 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
Satya Prem Ki Katha ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 60.05 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया और इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है।
फिल्म का बीते 9 दिनों का कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म के बीते 9 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ और दूसरे दिन 7 करोड़, तीसरे दिन 10.15 करोड़ और चौथे दिन 12 करोड़ और 5वें दिन 4 करोड़, 6वें दिन 4.20 करोड़, 7वें दिन 3.45 करोड़ रुपये, 8वें दिन 3.25 करोड़ रुपये और 9वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म
इसके साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने सत्यप्रेम अग्रवाल का रोल निभाया है। वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणनी कथा कपाड़िया के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सत्यप्रेम और कथा की यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है।
फिल्म की स्टार कास्ट
वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान ने किया है। साथ ही अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया सहित कईं बेहद टैलेंटेड कलाकारों ने काम किया है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines