Satish Shah Death: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में काम कर चुके एक्टर सतीश शाह के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. अभी लोग असरानी और पीयूष पांडे के जाने के गम से उबर पाते कि सिनेमा जगत से एक और मौत की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. एक्टर सतीष शाह ने 74 साल की उम्र में 25 अक्टूबर को अंतिम सांस ली. उनकी मौत की पुष्टि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जॉनी लीवर ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है.
सतीश शाह की मौत की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि वह किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते वह जिंदगी की जंग हार गए. उनकी मौत की खबर ने इंडस्ट्री सन्न रह गई है. इसी बीच जॉनी लीवर ने एक्स अकाउंट पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर की है और उन्होंने बताया कि अभी दो दिन पहले ही एक्टर ने उनसे बात की. जॉनी लीवर ने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें सतीश के जाने से गहरा झटका लगा है.
जॉनी लीवर ने लिखी पोस्ट
एक्टर शोक व्यक्त करते हुए लिखते हैं, ‘यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने एक महान कलाकार और अपने 40 साल से भी ज़्यादा पुराने सबसे प्यारे दोस्त को खो दिया है. यकीन करना मुश्किल है, मैंने उनसे अभी दो दिन पहले ही बात की थी. सतीश भाई, आपकी बहुत याद आएगी. फिल्म और टेलीविजन में आपके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.’
यह भी पढ़ें: सतीश साह का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर
गुजरात से ताल्लुक रखते थे सतीश शाह
अगर सतीश शाह के बारे में बात की जाए तो वह गुजरात के मांडवा से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जेवियर कॉलेज से की है. बाद में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से आगे की पढ़ाई की. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी. उनकी पहली फिल्म ‘भगवान परशुराम’ थी, जिसके बाद वह अरविंद देसाई की ‘अजीब दास्तान’, ‘शक्ति’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ और ‘मैं हूं ना’ ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आए थे. आपको बता दें कि वह शाहरुख खान जैसे सितारे के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. उन्हें ‘मैं हूं ना’ में किंग खान के साथ देखा गया था.
यह भी पढ़ें: जायरा वसीम समेत इन 7 एक्ट्रेसेस ने धर्म के लिए छोड़ी एक्टिंग, कोई डूबा कृष्ण की भक्ति में तो किसी ने कुबूला इस्लाम
संबंधित खबरें
JioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
5 mins agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
1 hr agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
3 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
6 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
7 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
9 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
10 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
10 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines