Satish Shah Death: सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सतीश के फैंस और उनके करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे सुमित राघवन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में सतीश शाह के बेटे का किरदार निभाने वाले सुमित अपने ऑनस्क्रीन पिता के निधन की खबर से सदमे में हैं. एक्टर ने वीडियो में बताया है कि सतीश शाह उनके लिए एक फैमिली मेंबर की तरह थे. वीडियो में सतीश शाह के बारे में बातें करते हुए सुमित इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े.
सुमित राघवन ने क्या कहा?
सुमित राघवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जो मिनटों में वायरल भी हो गया. सुमित वीडियो में सतीश शाह संग बिताए खूबसूरत पलों को याद करते नजर आ रहे हैं. सुमित कहते हैं, ‘साल 2004 में हमने एक शो किया था और 70 एपिसोड के बाद हमने शो की शूटिंग भी बंद कर दी थी, क्योंकि शो चल नहीं पाया था. लेकिन आज 21 साल बाद भी ये शो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है, शो का नाम है साराभाई वर्सेस साराभाई. शो के हर किरदार ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई, हर कोई हमारे किरदारों को अपनी फैमिली से कंपेयर करते हैं. लेकिन सतीश शाह के किरदार इंद्रवदन साराभाई की जगह कोई नहीं ले सकता.’
यह भी पढ़ें: सतीश शाह ने पत्नी के लिए कराया था किडनी ट्रांसप्लांट, मौत से पहले इस स्टार को किया आखिरी मैसेज
ऑफस्क्रीन भी थी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
सुमित ने आगे भावुक होते हुए कहा, ‘ऑनस्क्रीन के साथ-साथ हमारी ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. हम कभी भी बाहर मिलते थे तो एक-दूसरे को किरदारों के नाम से ही बुलाते थे. मैं उनको पापा ही कहता था. साराभाई के सभी फैंस अपनी-अपनी संवेदनाएं भेज रहे हैं, इस फैमिली का बड़ा बेटा होने के नाते मैं सभी की संवेदनाएं स्वीकार करता हूं. और अंत में मैं ये ही बोलना चाहता हूं कि अलविदा पापा, उस पार फिर मिलेंगे. आप हमेशा याद आएंगे.’
यह भी पढ़ें: Satish Shah के निधन से सदमे में बॉलीवुड, जानें एक्टर का कब और कहां होगा अंतिम संस्कार
सीरियल में कौन-कौन आए थे नजर?
बता दें ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के किरदार आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. सुमित ने सतीश शाह के बड़े बेटे साहिल साराभाई का किरदार निभाया था. वहीं इन दोनों के साथ-साथ इस टीवी सीरियल में रत्ना पाठक शाह, रूपाली गांगुली, राजेश कुमार, देवेन भोजानी और वैभवी उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines