हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'साराभाई Vs साराभाई के इंद्रवदन से लेकर 250 फिल्मों तक…', ऐसा था Satish Shah के करियर का सफर

Satish Shah Career: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है. सतीश शाह के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई सतीश के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

विज्ञापन
Satish Shah. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Satish Shah Career: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. आज 25 अक्टूबर को सतीश का निधन हो गया. लंबे वक्त से सतीश किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. 74 साल की उम्र में सतीश ने आखिरी सांस ली. मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में सतीश ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. आइए जानते हैं अभिनेता के करियर के बारे में.

फिल्मी करियर की शुरुआत

सतीश शाह के करियर की बात करें तो सतीश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी. साल 1981 में सतीश को ल्म ‘उमराव जान’ में पहले बड़ा रोल मिला था, जो दिलावर के रूप में थे. इसके बाद सतीश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी.

साराभाई Vs साराभाई

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में कमिश्नर डिमेलो का किरदार निभाकर सतीश की पॉपुलैरिटी बढ़ गई और वो हर जगह मशहूर हो गए. साराभाई Vs साराभाई फेम सतीश को लोग इंद्रवदन साराभाई के नाम से भी जानते हैं. सतीश का ये रोल टीवी का आइकॉनिक किरदार है. सतीश ने अपने करियर में करीब 250 फिल्मों में किया है. उनके हर रोल ने लोगों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है.

विज्ञापन

किडनी की बीमारी

भले ही सतीश का करियर बेहद लंबा रहा और उन्होंने अपने लंबे करियर में कई हिट किरदार दिए हैं, लेकिन 11 साल से सतीश इंडस्ट्री से दूर थे. रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश लंबे समय से अपनी किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. हालांकि, सतीश हमेशा ही बेहद पॉजिटिव रहते थे.

मधु शाह से शादी

इसके अलावा अगर सतीश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता ने साल 1972 में मधु शाह से शादी की थी. इतना ही नहीं बल्कि कोविड के दौरान उन्हें पॉजिटिव का पता लगा और 20 जुलाई को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, 28 जुलाई को पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Satish Shah Networth: अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए एक्टर?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola