Satish Kaushik Son: बेटे के निधन से टूट गए थे सतीश कौशिक, फिर ऐसे 56 साल की उम्र में बने थे पिता

Satish Kaushik Son

Satish Kaushik Son

Satish Kaushik Son: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर हैं।

अचानक हुए सतीश के निधन से एक्टर और शानदार निर्देशक के फैंस ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदमे में हैं। सतीश के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। यूं तो सतीश एक बेहतर एक्टर और शानदार निर्देशक थे, लेकिन निजी जीवन में उन पर दुखों के कई पहाड़ टूटे। साथ ही उनके निधन से परिवार भी सदमे में हैं।

जिंदा दिल व्यक्ति थे सतीश

हमेशा अपनी जिंदादिली के लिए जाने वाले सतीश के सभी कायल थे। जिंदा दिल व्यक्ति होने के साथ-साथ वो यारों के यार भी थे, इसलिए सभी के दिलों में बसे थे। सतीश ने अपने करियर में कई सफलताएं हासिल की है।

दो साल की उम्र में ही हो गया था बेटे का निधन

लेकिन अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो साल 1985 में सतीश ने शशि कौशिक संग शादी की थी और इसके बाद उन्होंने अपने घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत किया और उनके बेटे शानू कौशिक का जन्म हुआ था। लेकिन सतीश की ये खुशियां ज्यादा दिनों तक टीकी नहीं रही और दो साल की उम्र में ही उनके बेटे की निधन हो गया।

56 साल की उम्र में सतीश फिर से बने थे पिता

बेटे के निधन ने सतीश को तोड़कर रख दिया और एक्टर बंहद टूट गए। जिगर के टूकड़े के जाने के बाद कई सालों तक सतीश के घर में कोई किलकारी नहीं गूंजी, फिर 56 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया। इसके साथ ही साल 2012 में सरोगेसी के जरिए सतीश कौशिक और शशि कौशिक एक बार फिर पेरेंट्स बन गए। सभी बहुत खुश थे और अब एक्टर की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटी अकेले रह गए हैं।

दिल्ली से सतीश का गहरा नाता

बता दें कि सतीश का हमेशा से ही दिल्ली से गहरा नाता रहा है और उन्होंने अंतिम सांस भी दिल्ली में ही ली हैं। सतीश कौशिक का जन्म साल 1956 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। साथ ही उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद दिल्ली का रुख किया। इसके बाद दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने का फैसला किया और काम किया।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ