हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Satish Kaushik Passed Away: सतीश कौशिक के निधन पर CM योगी, खट्टर समेत राजनेताओं ने जताया शोक

विज्ञापन

Satish Kaushik Passed Away: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार को निधन हो गया। बॉलीवुड में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है। एक्टर अनुपम खेर ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर सतीश कौशिक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।

अनुपम खेर ने लिखा कि  जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम। सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी। ओम् शांति! 

सीएम खट्टर, योगी, मान समेत अन्य राजनेताओं ने जताया दुख

सतीश कौशिक के निधन की सूचना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई अन्य राजनेताओं ने दुख जताया। सभी राजनेताओं ने सतीश कौशिक के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी।

और पढ़िए – Satish Kaushik की इस फिल्म ने सलमान के करियर को दी थी नई ऊंचाई, ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी मूवी

सीएम खटर ने ट्विटर पर लिखा, ‘इस नुकसान को सहन करने के लिए सतीश कौशिक के परिवार को ताकत दे। साथ ही सतीश कौशिक को अपने चरणों में जगह दे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लिखा कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध व्यक्तित्व सतीश कौशिक के निधन के बारे में जानने के बाद हैरान हूं। वे एक अद्भुत अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता थे। इस कठिन समय में उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।

और पढ़िए – Satish Kaushik Viral Video: ऐसे अपने दोस्त सतीश कौशिक की थकान मिटाते थे अनुपम खेर, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रख्यात अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का निधन फिल्म की दुनिया के लिए बेहद दुखी और एक अपूरणीय हानि है। भगवान से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही उनके प्रशंसकों और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

पंजाब सीएम भागवंत मान ने भी सतीश कौशिक के निधन पर अपना दुःख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि सतीश कौशिक का असामयिक गुजरना बहुत दुखी है। सतीश आप हमेशा आपकी कला के माध्यम से हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। बता दें कि 67 साल के सतीश कौशिक का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से थे और हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें