Satish Kaushik passes away: रंगों से भरा था सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट, ये था एक्टर का आखिरी ट्वीट
Edited By Nancy Tomar

Satish Kaushik Death
Edited By Nancy Tomar

Satish Kaushik Death
Satish Kaushik passes away: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बीता दिन यानी बुधवार बहुत ही भारी रहा। बुधवार को मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का निधन हो गया है।
66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी है। अनुपम ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है।
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023
सतीश कौशिक के निधन की वजह से पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। साथ ही उनके अचानक निधन के कारण सभी सदमे में हैं। सतीश के निधन से सभी दुखी है और उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है। अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक (Satish Kaushik Death) की अचानक मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है।
मौत से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए सतीश ने लिखा था कि जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई, सभी को हैप्पी होली।
Colourful Happy Fun #Holi party at Janki Kutir Juhu by @Javedakhtarjadu @babaazmi @AzmiShabana @tanviazmi.. met the newly wed beautiful couple @alifazal9 @RichaChadha.. wishing Happy Holi to everyone 🌹🌹🌹🌺🌺🌺🌺 #friendship #festival #Holi2023 #colors pic.twitter.com/pa6MqUKdku
— satish kaushik (@satishkaushik2) March 7, 2023
इतना ही नहीं बल्कि होली के जश्न की तस्वीरें सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर पर अकाउंट पर भी शेयर की थी। यह होली सेलिब्रेशन की पार्टी शबाना आजमी के घर जानकी कुटीर में रखी गई थी, उन्होंने सभी को होली (Satish Kaushik passedd away) की शुभकामाएं दी थी।
इन तस्वीरों में सतीश खूब खुश नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने जमकर होली भी खेली थी और रंगों में रंगे नजर आ रहे थे। बता दें कि अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का ने यह ट्वीट 7 मार्च को रात 11.27 बजे किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: