Anupam-Vanshika Video: आज बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन उनकी यादें आज भी हर किसी के दिल में हैं।
हाल ही में अनुपम खेर ने अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक की 67वीं बर्थ एनिवर्सरी भी मनाई थी, जिसमें तमाम सितारों ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी। अब सतीश कौशिक बेटी ने अपने पापा को याद और बताया है कि वो अनुपम खेर से ज्यादा बेहतर डांसर थे। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वंशिका ने अनुपम ने साथ शेयर किया पहला वीडियो
बता दें कि सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वो अभिनेता अनुपम खेर के साथ डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में वंशिका बैठी हुई नजर आ रही है और गाने पर लिपसिंग कर रही हैं। इसके साथ ही उनके पीछे अनुपम खेर खड़े हुए हैं और वो वंशिका को कॉपी करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में दोनों खुश लग रहे हैं और बहुत क्यूट भी लग रहे हैं।
वंशिका ने लिखा- ‘पापा ज्याद बेहतर डांसर थे’
वीडियो को शेयर करते हुए वंशिका ने कैप्शन भी लिखा है कि- ‘अनुपम अंकल के साथ मेरी पहली रील। उन्हें थोड़ा और रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि उनकी तुलना में पापा बेहतर डांसर थे, लेकिन कोशिश करने के लिए अनुपम अंकल को थैंक्यू, लव यू।’ वहीं, इस रील को लोग खूब प्यार दे रहे हैं और फैंस को ये बहुत पसंद भी आ रही है।
फैंस को पसंद आ रही ये रील
बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर जगह शोक की लहर हैं। अचानक हुए सतीश के निधन से एक्टर और शानदार निर्देशक के फैंस ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदमे में हैं। अब सतीश कौशिक की बेटी ने जो रील शेयर की है उसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines