Satish Kaushik Daughter Vanshika Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश चंद्र कौशिक के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर हैं। अचानक हुए सतीश के निधन से एक्टर और शानदार निर्देशक के फैंस ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी सदमे में हैं।
सतीश के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं, उनके निधन से बेटी वंशिका को गहरा सदमा लगा और इसी कारण वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि वंशिका ने अपना इंस्टा अकाउंट फिर से शुरू किया है।
और पढ़िए – Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Bedroom Photos: दलजीत कौर ने शेयर की बेडरूम और हनीमून की फोटोज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताई वंशिका के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने उनकी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने बड़ी वजह बताई हैं।
उनका कहना है कि जब तक आप 13 साल के नहीं हो जाते तब तक आपको अपने अकाउंट को मॉनिटर करने के लिए एक गार्जियन की जरूरत होती है। सतीश जी का निधन हो गया और उसके बाद उस अकाउंट पर कोई गार्जियन नहीं था और वंशिका एक बहुत ही जिम्मेदार बच्ची है तो उसने जल्द ही इसे डिलीट भी कर दिया।”
वंशिका ने अब शुरू किया एक नया इंस्टा अकाउंट
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उस अकाउंट का पासवर्ड और अन्य डीटेल सतीश कौशिक के पास थे और जाहिर तौर पर यह केवल लॉफुल और सेंसिबल था, अगर वंशिका ने अकाउंट को डिलीट कर दिया था।
और पढ़िए – Filmmaker Pradeep Sarkar Death: नेशनल अवॉर्ड विनर प्रदीप सरकार का निधन, 50 साल की उम्र में किया था डायरेक्टोरियल डेब्यू
रिपोर्ट के मुताबिक सतीश कौशिक के मैनेजर ने ये जानकारी भी दी है कि वंशिका ने अब एक नया इंस्टा अकाउंट खोला है और बताया है कि “अकाउंट की गार्जियन अब उनकी मां हैं मिसेज शशि कौशिक।”
9 मार्च को हुआ था सतीश का निधन
बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर जगह शोक की लहर हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines